फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Morning will be wrapped in fog, it may rain

कोहरे में लिपटी होंगी सुबह, हो सकती है बारिश भी

Tue, 08 Dec 2020 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Morning will be wrapped in fog, it may rain
demo photo - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को दोपहर 12 बजे के बाद खिली धूप, सुबह रहा घना कोहरा
विज्ञापन

एक डिग्री सेल्सियस दर्ज हुई न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

बरेली। करीब दस दिन बाद सोमवार को फिर कोहरे के आगोश में सोमवार की सुबह हुई। दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम में दर्ज हुए इस बदलाव से शहर के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों ने आगे भी इसी तरह का मौसम रहने की बात कही है। साथ ही बारिश के भी आसार जताए हैं।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, दिसंबर की शुुरुआत होने के साथ ही मौसम फिर करवट ले रहा है। अब तक खिली खिली धूप खुशगवार मौसम के बाद अब घना कोहरा और शीतलहर चलने के आसार है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करने को तैयार रहना होगा। डॉ. गुप्ता के मुताबिक रविवार की शाम हवाओं की गति पांच से सात किमी. प्रति घंटे दर्ज हुई है। जिसके चलते पहाड़ों के बादलों का शहर में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। तीन दिन बाद बारिश के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed