फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molestation victim alleges lady constables beat her with belts in Bareilly

Bareilly: छेड़छाड़ की शिकायत करने गई युवती को महिला सिपाहियों ने बेल्ट से पीटा, वीडियो जारी कर लगाया आरोप

Sun, 19 Nov 2023 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Nov 2023 04:01 PM IST
सार

सिरौली क्षेत्र के एक गांव में जागरण के दौरान युवती से कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी थी। अगले दिन युवती शिकायत करने थाने पहुंची। आरोप है कि महिला सिपाही पूछताछ के बहाने से उसे कमरे में ले गईं, जहां उसे बेल्ट से पीटा गया। 

विज्ञापन
Molestation victim alleges lady constables beat her with belts in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के थाना सिरौली की दो महिला सिपाहियों पर छेड़छाड़ पीड़ित लड़की ने कमरे में बंद कर बेल्टों से पीटने का आरोप लगाया। शिकायत करने पहुंची पीड़िता को कई घंटे तक थाने में बैठाये रखा। उसने महिला सिपाहियों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। 

विज्ञापन


सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को दुर्गा जागरण हो रहा था। यहां एक युवती से गांव के ही कुछ लड़कों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ कर दी थी। इसके बाद वहां मारपीट हो गई , जिससे एक लड़के के चोट आयी थी। उसकी तरफ से रात में ही रिपोर्ट करा दी गई थी। 
विज्ञापन


शनिवार सुबह पीड़ित युवती थाना सिरौली पहुंची और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को तहरीर दी। उसका आरोप है कि थाने की दो महिला सिपाही उसे पूछताछ के बहाने कमरे में ले गई, जहां एक महिला सिपाही ने उसके हाथ पकड़ लिए और दूसरी ने बेल्टों से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा, फिर भी नहीं लिखी रिपोर्ट 
इस मामले में युवती के परिजनों ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से शिकायत की। इस पर मंत्री ने इंस्पेक्टर सिरौली को रिपोर्ट लिखने को कहा था। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने इसके बाद भी दोपहर बाद तक रिपोर्ट नहीं लिखी। बाद में गांव के कुछ लोगों ने एसएसपी बरेली को पूरा घटनाक्रम बताते हुए शिकायत की। 

ये भी पढ़ें- बरेली में सनसनीखेज वारदात: प्रेम प्रसंग में महिला की हत्या कर पुआल में जलाया, अधजली लाश बरामद

एसएसपी के आदेश पर सिरौली पुलिस ने शाम चार बजे मामले की रिपोर्ट लिखी। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की मां के साथ भी अभद्रता की थी। परिवार पुलिस से इतना भयभीत हो गया है कि वह अब कुछ भी बोलने से डर रहा है । 

सिरौली थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तरफ से जब तहरीर मिली, तभी मुकदमा पंजीकृत कर लिया था और उसे डॉक्टरी को भेज दिया गया था। पिटाई के आरोपों से इनकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed