फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Molestation on pretext of help on national highway in Shahjahanpur

बाढ़ में शर्मनाक हरकत: शोहदों ने की लड़कियों को खींचने की कोशिश, पानी में गिराया; रोते हुई गुजरीं

Fri, 12 Jul 2024 08:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Jul 2024 08:30 PM IST
सार

आलम यह था कि लड़कियों को देखते ही शोहदे उन पर झपट पड़ते थे। दो लड़कियों ने साहस जुटाते हुए शोहदों का हाथ झटका, लेकिन लड़कों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Molestation on pretext of help on national highway in Shahjahanpur
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर महिलाओं से अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपदा के दौरान अराजक तत्वों की शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आई है। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर परिजनों के साथ जा रहीं युवतियों और महिलाओं से मदद के नाम पर जमकर छेड़खानी की गईं। लड़कियों को खींचने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर शोहदों ने उन्हें पानी में गिरा दिया। हाथों में लाठी-डंडे लिए खड़े शोहदों के सामने से युवतियां अपनी बेबसी पर रोते हुए गुजरीं। बड़ी बात यह रही कि उस समय वहां तमाम लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उनका विरोध नहीं किया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वांह्न 11 बजे हाईवे पर पानी आने के बाद यातायात रोक दिया गया। कई लोग पानी में बाइक बंद हो जाने के कारण घसीटते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ की महिलाएं और युवतियां उनके पीछे-पीछे चल रहीं थीं। मौजमपुर गांव के सामने कई लोग सड़क पर खड़े थे। इनमें से कुछ बाइक सवारों की मदद कर रहे थे। वहीं, कुछ युवक और किशोर मदद के नाम पर युवतियों के साथ छेड़खानी करने लगे। पानी में फंसकर पहले से परेशान युवतियां शोहदों की इस हरकत से सहम गईं। कई तो चिल्ला पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोहदे उन्हें जबरन खींच रहे थे। 15 से 20 लड़कों के हाथ में लाठी-डंडे होने की वजह से युवतियां कुछ बोल नहीं सकीं। वे चुपचाप सब सहती रहीं, पर आंखों से बेबसी के आंसू भी बहते रहे। दो लड़कियों ने साहस जुटाते हुए शोहदों का हाथ झटका, लेकिन लड़कों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। कुछ युवतियां पानी में गिर भी गईं। आलम यह था कि लड़कियों को देखते ही शोहदे उन पर झपट पड़ते थे।

विज्ञापन

चौक कोतवाली पुलिस ने पुलों की निगरानी के लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी, लेकिन बीच रास्ते में फंसे लोगों को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। पुलिसकर्मी वहां मौजूद होते तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। रास्ते पर खड़े आसपास के गांवों के लोग शोहदों की हरकत पर एतराज तो कर रहे थे, लेकिन उनके तेवर देखकर विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके।

मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा किया गया है तो शोहदों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। -सौम्या पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed