फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mobile clinic will take care of the health of the villagers

Bareilly News: मोबाइल क्लिनिक रखेगा ग्रामीणों की सेहत का ख्याल, भुता में लगा पहला स्वास्थ्य शिविर

Sat, 24 Feb 2024 10:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 10:28 AM IST
सार

शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर से मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर डॉ. सुशील टंडन ने रवाना किया। एमएल माहेश्वरी फाउंडेशन की यह एंबुलेंस ग्रामीणों तक पहुंचेगी और जांचें व दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। 

विज्ञापन
Mobile clinic will take care of the health of the villagers
मेडिकल वैन को झंडी दिखाकर रवाना करते डॉ. सुशील टंडन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में ग्रामीणों की सेहत का ख्याल अब मोबाइल क्लिनिक रखेगा। एमएल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से इसके लिए ग्रामीणों तक एंबुलेंस पहुंचेगी और जांचें व दवाइयां निशुल्क दी जाएंगी। इसी क्रम में शुक्रवार को अमर उजाला कार्यालय परिसर शाहजहांपुर रोड से एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर डॉ. सुशील टंडन ने रवाना किया। 

विज्ञापन


मोबाइल क्लिनिक का पहला स्वास्थ्य शिविर भुता क्षेत्र के दौलतपुर करेंना गांव में आयोजित हुआ। यहां पहले दिन 51 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें दवाइयां दी गईं। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. तौसीफ अली ने मरीजों को परामर्श दिया। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चले शिविर में ईसीजी, शुगर, रक्त की जांच की गई। पेट दर्द, दांतों की समस्या और नेत्र रोग के मरीज भी पहुंचे। डॉ. तौसीफ ने बताया कि मौसम परिवर्तन की वजह से इन दिनों रात और दिन के तापमान में बहुत ज्यादा अंतर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने के बावजूद लापरवाही न बरतें। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े जरूर पहनें। जरा सी लापरवाही बीमार बना सकती है। इस दौरान ग्राम प्रधान मूंगा लाल, मुरारी लाल, राकेश कुमार, हरिद्वारीलाल, सत्यपाल, पातीराम आदि मौजूद रहे। पड़ोली गांव में शनिवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह एंबुलेंस अब आगे भी अलग-अलग गांवों में कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांचे करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed