फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mo. Yunus should be lodged in Tihar Jail: Dr. Togadia

Bareilly News: प्रवीण तोगड़िया बोले- मोहम्मद यूनुस को तिहाड़ जेल में बंद कर देना चाहिए; केंद्र सरकार से की मांग

Sun, 11 Jan 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, आंवला (बरेली) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 02:30 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया शनिवार को बरेली के आंवला पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बांग्लादेश में हिंदू पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई। 

विज्ञापन
Mo. Yunus should be lodged in Tihar Jail: Dr. Togadia
डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हमारी मोदी सरकार से मांग है कि वेनेजुएला की तरह भारत सरकार को भी सेना भेजकर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश से उठवाकर तिहाड़ जेल में बंद कर देना चाहिए। तोगड़िया बरेली के आंवला में शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक बरातघर में कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार को 1971 की तरह हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर भी जोर दिया और कहा कि देश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है। यदि किसी परिवार में तीन से अधिक बच्चे हो, तो उन्हें सरकारी स्कूल में प्रवेश, सरकारी अस्पताल की सुविधा, नौकरी या राशन जैसी किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए। 
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने भारत में छिपे बांग्लादेशियों को उनके मुल्क भेजे जाने की बात कही। सभा का संचालन डॉ. विजय वर्मा ने किया। इस दौरान खिचड़ी सहभोज भी हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज सिंह, अंजलि सैनी, सुनील, रामगोपाल , अनुपम शंखधार, प्रेमपाल सोलंकी, विजय गुप्ता, शिव चौधरी, जूही वर्मा आदि ने सहयोग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed