फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MNREGA renamed; vendors left running from pillar to post for a year awaiting payment

Bareilly News: मनरेगा का नाम बदला, भुगतान के लिए एक साल से चक्कर काट रहे वेंडर

Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
MNREGA renamed; vendors left running from pillar to post for a year awaiting payment
बरेली। मनरेगा का नाम बदल गया, लेकिन निर्माण कार्यों के लिए सामग्री उपलब्ध कराने वाले वेंडरों की परेशानी दूर नहीं हुई। वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 50 करोड़ रुपये की सामग्री की आपूर्ति करने वाले वेंडर एक साल से भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के लिए सीमेंट, ईंट, मौरंग, बजरी समेत अन्य जरूरी सामग्री की खरीद की गई थी। वेंडरों ने पंचायतों को सामग्री उपलब्ध कराई, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। अब काम पूरा होने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। योजना का नाम बदले जाने के दौरान वेंडरों को भुगतान की उम्मीद जगी थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीडी डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वीबीजी-रामजी योजना के तहत हो रहे कार्यों का भुगतान लगातार किया जा रहा है। बीते वर्ष में वेंडरों का भुगतान लंबित है। इस संबंध में शासन को पत्र भेजकर बजट मांगा गया है। जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed