फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mla veer vikram singh prince stucked in jam his gunner beats car driver

बरेलीः जाम में फंसे विधायक तो गनर ने कार ड्राइवर को डंडे से पीटा, वीडियो वायरल

Wed, 02 Sep 2020 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 02 Sep 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
mla veer vikram singh prince stucked in jam his gunner beats car driver
कार चालक को पीटता गनर - फोटो : amar ujala

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ट्रक और कार की टक्कर के बाद जाम लग गया। कटरा से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की कार जाम में फंसी तो उनका गनर आपा खो बैठा और जाम खुलवाने के लिए कार के ड्राइवर की डंडे से पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो गनर ने एक युवक का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसे भी पीटा। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो डीआईजी राजेश पांडेय ने एसपी शाहजहांपुर एस. आनंद को कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने विधायक के गनर राहुल कुमार को सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को अपराह्न साढ़े चार बजे हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम लगा था। इसी बीच एक कार और ट्रक में मामूली भिड़ंत हो गई तो वे दोनों विवाद करने लगे। इस बीच शाहजहांपुर जाने को निकले कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस वहां पहुंचे तो उनकी कार भी जाम में फंस गई। विधायक का गनर कार से उतरकर जाम खुलवाने लगा। इसी दौरान उसने डंडा लेकर कार चालक को पीटना शुरू कर दिया। कार चालक ने बचने का काफी प्रयास किया लेकिन गनर ने उस पर जमकर भड़ास निकाली। कुछ लोग इस घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगे तो गनर और बौखला गया और उसने फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला जमींदारान निवासी वाजिद हुसैन का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। उनकी पिटाई भी की। गनर द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो डीआईजी राजेश पांडेय ने इसका संज्ञान लेते हुए शाहजहांपुर एसपी एस. आनंद को जांच के आदेश दिए। इस पर शाहजहांपुर एसपी ने विधायक के गनर राहुल कुमार को तत्काल सस्पेंड कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
फतेहगंज पूर्वी के मोहल्ला जमीदारान निवासी वाजिद हुसैन ने बताया कि विधायक के गनर ने मारपीट कर उनका मोबाइल तोड़ दिया था। बुधवार को उन्होंने एसएसपी शैलेश पांडेय को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने तहरीर मिलने से किया इनकार
वीडियो वायरल होने पर एसएसपी शैलेश पांडेय ने फतेहगंज पूर्वी पुलिस से जांच करने को कहा। इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी अश्वनी कुमार ने एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में घटना को सही बताते हुए थाने में कोई सूचना या तहरीर मिलने से इनकार किया है।

वीडियो सामने आने के बाद मैंने एसएसपी बरेली से बात की तो सामने आया कि आरोपी शाहजहांपुर के विधायक के गनर के रूप में तैनात है। इस पर एसपी शाहजहांपुर से कार्रवाई को कहा था। उन्होंने एएसपी देहात से जांच कराकर आरोपी सिपाही राहुल कुमार को निलंबित कर दिया है।
- राजेश पांडेय, डीआईजी

कटरा विधानसभा के विधायक वीर विक्रम सिंह के गनर का जनता के साथ दुर्व्यहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका संज्ञान लेते हुए गनर राहुल कुमार को तत्काल निलंबित कर दिया है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- एस. आनंद, एसपी, शाहजहांपुर

मैं हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम में फंसा था। पीछे से एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी थी और तीमारदार परेशान हो रहे थे। गनर ने सहानुभूति दिखाते हुए जाम खुलवाने के लिए वाहनों को किनारे करवाया। वीडियो में जो युवक है, उसका एक ट्रक चालक से विवाद हो रहा था। गनर ने एंबुलेंस निकालने के लिए गाड़ी किनारे करने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा, तब गनर ने सख्ती दिखाई थी।
- वीर विक्रम सिंह प्रिंस, विधायक, कटरा (शाहजहांपुर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed