फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Missing villager body found in wheat field in Bareilly

Bareilly News: गेहूं के खेत में मिला लापता ग्रामीण का शव, मौके पर पड़ा था ये सामान; हत्या का आरोप

Sun, 30 Mar 2025 02:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Mar 2025 02:28 PM IST
सार

शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी ग्रामीण 24 मार्च से लापता था। उसका शव रविवार को दुनका चौकी क्षेत्र में मिला। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Missing villager body found in wheat field in Bareilly
घटनास्थल पर मृतक के रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के दुनका चौकी क्षेत्र में एक युवक का शव रविवार को गेहूं के खेत में मिला। वह 24 मार्च से लापता था। मौके पर पहुंचे उसके परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन


शाही थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी ईश्वरी प्रसाद ने बताया कि उनके भाई खेमकरन लाल (40 वर्ष)  24 मार्च को घर से निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गए। परिवार के लोगों ने सभी नाते-रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। 27 मार्च को ईश्वरी प्रसाद ने शाही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस भी खेमकरन लाल की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह किसी ने दुनका में गेहूं के खेत में शव पड़े होने की सूचना दी तो उन्होंने मौके पर जाकर शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। साक्ष्यों को एकत्र कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौके पर पड़ा मिला ये सामान 
पुलिस के मुताबिक मृतक खेमकरन लाल का शव गांव बसई से चार किलोमीटर दूर मिला। मौके पर पानी की तीन बोतलें और प्लास्टिक के चार गिलास और शराब के खाली पौवे तथा कुछ पाउच वहां पड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि खेमकरन के साथ कोई और भी होगा। सबने मिलकर शराब पी होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। 

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप 
परिवार के लोगों ने किसी से रंजिश होने का इनकार किया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक की पत्नी जावित्री देवी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं। उनके पति की किसी ने हत्या कर शव जंगल में फेंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed