{"_id":"615209ab8ebc3efd7c023313","slug":"minor-girlfriend-was-murdered-for-failing-to-get-an-abortion-baheri-news-bly460990016","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात कराने में नाकाम रहने पर की थी नाबालिग प्रेमिका की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात कराने में नाकाम रहने पर की थी नाबालिग प्रेमिका की हत्या
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक साल से गांव के ही युवक से थे किशोरी के संबंध
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमे में बढ़ाई दुष्कर्म की धारा
देवरनिया। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके प्रेमी भगवत सरन ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के गर्भवती हो जाने पर वह उसका गर्भपात कराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसमें नाकाम हुआ तो बदनामी के डर से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
बता दें कि 19 सितंबर की रात 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई थी। अगले दिन सुबह करीब पांच बजे उसका शव घर से कुछ दूर खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। साथ ही पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती थी। परिवार वालों ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई तो पुलिस ने अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि किशोरी के गांव में ही रहने वाले भगवत सरन से संबंध थे। घटना के बाद से ही वह फरार था। रविवार रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान भगवत ने बताया कि साल भर से किशोरी से उसके संबंध थे। इसी बीच वह गर्भवती हो गई। उसने तीन बार किशोरी को गर्भपात की दवाई लाकर खिलाई लेकिन नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर 19 सितंबर की रात मिलने के बहाने उसने किशोरी को घर से बाहर बुलाया और रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। उसे डर था कि किशोरी के गर्भवती होने का खुलासा होने पर समाज में उसकी बदनामी होगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी का टुकड़ा बरामद कर लिया गया है। साथ ही मुकदमे में दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमे में बढ़ाई दुष्कर्म की धारा देवरनिया। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की हत्या उसके प्रेमी भगवत सरन ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के गर्भवती हो जाने पर वह उसका गर्भपात कराने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसमें नाकाम हुआ तो बदनामी के डर से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।