फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor girl kept hostage in hotel for six days in Bareilly

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म: शॉपिंग कराने के बहाने किया अगवा, छह दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा

Fri, 19 May 2023 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 May 2023 10:30 AM IST
सार

बरेली में शॉपिंग कराने के बहाने एक किशोरी को अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे होटल में ले गए, जहां बंधक बनाकर छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
Minor girl kept hostage in hotel for six days in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी को नए कपड़े दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे धमकी देकर घर के पास ही छोड़ गए। पीड़ित किशोरी ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र निवासी एक किशोरी सात मई को बाजार में कपड़े खरीदने गई थी। आरोप है कि अच्छा कपड़ा दिखाने के बहाने एक महिला और चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। बाद में पटेल चौक के पास एक होटल में ले जाकर उसके साथ छह दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी 

इधर, किशोरी के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तलाश करने लगी तो आरोपियों ने 13 मई को किशोरी को घर के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। 

गुरुवार को पीड़ित किशोरी के परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने साहिल, सबा, रियास, अमन और फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed