फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   minister sanjay gangwar says mental condition of Varun Gandhi is not good

UP: वरुण गांधी पर योगी सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- सांसद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं, डॉक्टर को दिखाएं

Thu, 09 Nov 2023 09:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Nov 2023 09:01 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले ही पीलीभीत की राजनीतिक पारा चढ़ गया है। सांसद वरुण गांधी के अग्निवीरों पर दिए बयान को लेकर राज्यमंत्री संजय गंगवार ने उन पर तंज कसा है। राज्यमंत्री ने कहा कि सांसद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
minister sanjay gangwar says mental condition of Varun Gandhi is not good
सांसद वरुण गांधी, राज्यमंत्री संजय गंगवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सांसद वरुण गांधी पर बड़ा बयान दे दिया। पिछले दिनों सांसद के अग्निवीरों को लेकर दिए बयान के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा कि उनको (वरुण गांधी) मानसिक चिकित्सक को दिखाना चाहिए। कभी-कभी व्यक्ति जब बीमार हो जाता है तो चिकित्सक की जरुरत होती है। वह किस समय क्या बोलें कुछ नहीं पता। राज्यमंत्री ने वरुण गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे सांसद जी की बात और मुंबई की बरसात दोनों ही एक जैसी है। कब क्या बोलें, इसका कुछ पता नहीं।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार जिला पंचायत के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान पत्रकारों ने हाल में ही जिले के दौरे पर आए सांसद वरुण गांधी के अग्निवीरों को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछा। अपने बयान में सांसद ने कहा था कि नौकरी से हटने के बाद यदि अग्निवीर बर्तन मांजता दिखे तो उसका मनोबल गिरेगा। नौकरी के बाद अग्निवीरों के लिए छोटा काम करना अपमानजनक होगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: आठवीं के छात्र की हत्या से सनसनी, खेत में पड़ा मिला लहूलुहान शव, चाकू से काटा गया गला

बयानबाजी से जिले की राजनीतिक गरमाई
वरुण गांधी के इस बयान के जवाब में राज्यमंत्री संजय गंगवार ने कहा कि मुझे लगता है कि सांसद को मानसिक चिकित्सक को दिखाना चाहिए। क्योंकि जब कोई बीमार हो जाता है तो उसे डॉक्टर की जरुरत पड़ती है। सांसद भी कब किस समय किसके लिए बोल जाए पता नहीं। राज्यमंत्री के इस बयान की राजनीतिक गलियारे में खूब चर्चा हो रही है। राज्यमंत्री और सांसद की बयानबाजी के बाद जिले में राजनीतिक पारा भी गर्मा गया है। बता दें कि इससे पहले भी राज्यमंत्री और सांसद एक-दूसरे का नाम लिए बैगर निशाना साधते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed