बहेड़ी में बोले जितिन प्रसाद: अब बहाने नहीं, विकास की गंगा बहेगी, केसर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज
पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को बहेड़ी पहुंचे। यहां किंग रिजार्ट में उनका स्वागत किया गया। उनके साथ बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार भी आए। उनका भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी पहुंचे पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि अब बहाने नहीं वायदे पूरे होंगे। विकास की गंगा प्रवाहित की जाएगी। भाजपा से जुड़े लोगों को भरपूर विकास होते दिखेगा, बस धैर्य रखें। जिस तरह सूबे में मोदी-योगी का डबल इंजन काम कर रहा है, पीलीभीत बहेड़ी को विकास का एक मॉडल बनाया जाएगा।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद का नगर आगमन पर शनिवार को हाईवे पर स्थित किंग रिजार्ट में स्वागत समारोह किया गया। उनके साथ आए बरेली सांसद छत्रपाल सिंह का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र की जर्जर सड़कों का चौड़ीकरण होंगे। केसर मिल को जाने वाले रेलवे क्रासिंग पर जल्द ओवर ब्रिज बनेगा।
'कोई अधिकारी न सुनें तो हमें बताएं'
उन्होंने कहा कि जब वो सूबे के पीडब्लूडी मंत्री रह तब बहेड़ी की जर्जर सड़कों ,केसर रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज को लेकर कभी मांग नहीं रखी गई थी। नहीं तो वह उस कार्यकाल में ही इन कामों को पूरा करा देते। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए बोले हमेशा उनके घर व मंत्रालय के दरवाजे खुले हैं। अगर कोई अधिकारी नहीं सुनता है तो सीधे उन्हें बताएं।
जितिन प्रसाद ने कहा कि बूथ लेकर कार्यकर्ता से लेकर पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष तक भी सांसद हैं निचले स्तर के कार्यकर्ता का भी मानसम्मान रखा जायेगा। बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि प्रशासन को पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान करना होगा। उनकी बात सुननी होगी। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि काम के मामले में प्राथमिकता मिलेगी।
बहेड़ी वालों का जताया आभार
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों से संपर्क करने का ज्यादा समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि तमाम विषम परिस्थितयों के बावजूद बहेड़ी विधानसभा के लोगों ने मेरा हौसला बनाए रखा। पूरे दिल से साथ दिया। इसे वह कभी नहीं भूला सकते। कार्यकर्ताओ का सम्मान सबसे पहले है। जिसने वोट नहीं भी दिया काम उसके भी होंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वह हमेशा तैयार हैं।
किसानों ने उठाया बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा
कार्यक्रम के बाद जितिन प्रसाद ने सीधे किसानों से संवाद किया। किसानों ने कहा कि केसर चीनी मिल उनका गन्ना मूल्य भुगतान अदा नहीं कर रही है। किसानों के आगे आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस मामले में उन्होंने कहा कि वह बरेली डीएम व कमिश्नर से बात करेंगे। किसानों की इस समस्या का निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।