{"_id":"655e6f069dec1cb8fc003247","slug":"minimum-mercury-dropped-one-more-degree-clouds-will-hover-bareilly-news-c-4-bly1005-291284-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा, कल मंडराएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में बढ़ने लगी ठंड, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा, कल मंडराएंगे बादल
Thu, 23 Nov 2023 07:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 07:32 AM IST
सार
बरेली में ठंड बढ़ने के साथ सुबह सुबह ठिठुरन का एहसास होने लगा है। रात में सर्द हवा चलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार शाम को बादल मंडराने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पहाड़ी हवा के प्रवेश से अब रात में ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार को 0.7 डिग्री गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब जा पहुंचा। वहीं, दो दिन बाद हल्के घने बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक बीते दिनों हल्की बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ी है। लिहाजा, धूप बेअसर हो रही है। मंगलवार देर रात चली सर्द हवा से न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें- चौबारी मेला आज से: 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, सात दिन तक बरेली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
विज्ञापन
बुधवार को दिनभर धूप के साथ हल्की धुंध भी छाई रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़ककर सामान्य से दो डिग्री कम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी 85 फीसदी रही। बृहस्पतिवार सुबह ठिठुरन का एहसास हुआ।
शुक्रवार देर शाम पश्चिमी विक्षोभ घिरने से पहाड़ों के बादलों का मैदानी इलाकों में प्रवेश होने की संभावना है। अनुकूल माहौल बनने पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम तापमान
अधिकतम 24.8
न्यूनतम 10.5
पूर्वानुमान : दिन में धूप रहेगी। सुबह-शाम हल्का घना कोहरा छाएगा।
सूर्योदय 6.40
सूर्यास्त 5.15