{"_id":"6504632427bcdc0653001d74","slug":"military-special-train-stopped-due-to-truck-suddenly-broke-down-at-railway-crossing-in-bareilly-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली में बड़ा हादसा टला: पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक खराब हुआ ट्रक, रोकनी पड़ी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली में बड़ा हादसा टला: पीतांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर अचानक खराब हुआ ट्रक, रोकनी पड़ी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन
Fri, 15 Sep 2023 07:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:29 PM IST
सार
बरेली में शुक्रवार शाम को बड़ा हादसा होने से बच गया। पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग पर मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के गुजरने से पहले ट्रक खराब हो गया। इससे रेलवे में खलबली मच गई। आननफानन ट्रेन को रास्ते में रुकवाया गया।
विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हुआ ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम ट्रक खराब होने के कारण करीब 48 मिनट तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को भी रोकना पड़ा। मिलिट्री स्पेशल को अचानक रास्ते में रोके जाने की सूचना के बाद आरपीएफ हरकत में आ गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया।
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग का गेटमैन मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के यहां से गुजरने की सूचना पर गेट बंद करने जा रहा था। इसी दौरान क्रॉसिंग से पार्सल भरा एक ट्रक गुजरा। यह ट्रक क्रॉसिंग पर ही खराब हो गया। ऐसे में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को रोक दिया गया।
ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
आरपीएफ ने ट्रक को मय चालक हिरासत में ले लिया है। प्रभारी इंस्पेटर आरपीएफ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रेल एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक में पर्सल भरे हुए थे। क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से दो ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पीतांबरपुर रेल क्रॉसिंग का गेटमैन मिलिट्री स्पेशल ट्रेन के यहां से गुजरने की सूचना पर गेट बंद करने जा रहा था। इसी दौरान क्रॉसिंग से पार्सल भरा एक ट्रक गुजरा। यह ट्रक क्रॉसिंग पर ही खराब हो गया। ऐसे में मिलिट्री स्पेशल ट्रेन को रोक दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन
जम्मूतवी एक्सप्रेस भी हुई प्रभावित
गेटमैन ने सूचना अधिकारियों और आरपीएफ को दी। इस दौरान करीब 45 मिनट तक मिलिट्री ट्रेन स्पेशल यहां खड़ी रही। इसके पीछे आ रहीं 15151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी करीब 50 मिनट तक रोकनी पड़ी। इसके पीछे आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।आरपीएफ ने ट्रक को मय चालक हिरासत में ले लिया है। प्रभारी इंस्पेटर आरपीएफ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रेल एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक में पर्सल भरे हुए थे। क्रॉसिंग पर ट्रक खराब होने से दो ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।