फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Military Intelligence also searching for the accused who fraud in the name of army recruitment

Bareilly: बेहद शातिर है भगोड़ा विक्की, 300 लोगों से की ठगी; मिलिट्री इंटेलीजेंस भी तलाश में जुटी

Sun, 29 Oct 2023 09:29 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Oct 2023 09:29 AM IST
सार

सेना का जवान रहा विक्की मंडल कई साल से लापता और अवैध गतिविधियों में शामिल था। इसकी जानकारी पर 2021 में फर्रुखाबाद की जाट रेजिमेंट ने उसे बर्खास्त कर दिया था।

विज्ञापन
Military Intelligence also searching for the accused who fraud in the name of army recruitment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में सेना भर्ती में फर्जीवाड़े का आरोपी भगोड़ा विक्की मंडल बेहद शातिर है। वह सेना में भर्ती के बहाने करीब 300 लोगों को ठग चुका है। उसको पकड़ना मुश्किल हो रहा है। पुलिस के अलावा मिलिट्री इंटेलीजेंस भी विक्की व उसके साथियों की तलाश में लगी है। पहले मिलिट्री इंटेलीजेंस ने उसे रुद्रपुर में पकड़वाया था। तब भागते वक्त उसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी थी। जमानत पर छूटकर वह फिर ठगी करने लगा।

विज्ञापन


सेना में भर्ती के नाम पर ठगी के शिकार उत्तराखंड के चार युवकों ने हाल ही में उत्तराखंड के सितारगंज निवासी विक्की मंडल, आनंद सिंह व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। नौकरी के नाम पर इनसे 11 लाख रुपये की ठगी की गई थी। कैंट के मिलिट्री अस्पताल में इनकी पहली मुलाकात और बीआई बाजार में डील हुई थी। लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध बरेली यूनिट की मिलिट्री इंटेलीजेंस काफी समय से विक्की मंडल व उसके गिरोह की तलाश कर रही थी। इसी टीम ने पीड़ितों को जुटाकर एसएसपी के सामने पेश किया तब रिपोर्ट दर्ज हो सकी।
विज्ञापन


सिर्फ व्हाट्सएप चैट करता है विक्की
सेना का जवान रहा विक्की मंडल कई साल से लापता और अवैध गतिविधियों में शामिल था। इसकी जानकारी पर 2021 में फर्रुखाबाद की जाट रेजिमेंट ने उसे बर्खास्त कर दिया था। इस बीच वह गिरोह बना चुका था और सेना व रिटायर लोगों को भ्रामक बातें बताकर साथ जोड़ लिया था। मिलिट्री इंटेलीजेंस व सेना ने इसे पकड़ने की काफी कोशिश की पर वह बेहद शातिर है। अधिकतर समय व्हाट्सएप चैटिंग करता है। कई बार उसकी लोकेशन उत्तराखंड में रुद्रपुर के पास मिली है पर वह हर बार गच्चा दे जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed