{"_id":"6827abcd82a25912ae0b3273","slug":"microbiological-testing-of-food-items-will-start-soon-in-bareilly-bareilly-news-c-4-lko1064-642241-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में जल्द शुरू होगी खाद्य पदार्थों की माइक्रोबायोलॉजिकल जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में जल्द शुरू होगी खाद्य पदार्थों की माइक्रोबायोलॉजिकल जांच
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की फूड एंड ड्रग्स प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की माइक्रोबायोलॉजिकल जांच होगी। वर्ष 2021 में बरेली में लैब निर्माण के लिए 24 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ। अब इसका निर्माण पूरा हो चुका है। भवन भी हैंडओवर हो चुका है। इसकी जांच रिपोर्ट हर स्तर पर मान्य होगी। अधिकारियों ने इसी वर्ष लैब में जांच शुरू होने की उम्मीद जताई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खाद्य पदार्थों और दवाओं की जांच की व्यवस्था को सशक्त बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी व्यक्ति को मिलावटी सामग्री का सेवन न करना पड़े। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के मुताबिक, इस प्रयोगशाला का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा हो गया था। खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जरूरी उपकरण लग चुके हैं। संचालन की तैयारी थी, लेकिन शासन से माइक्रोबायोलॉजिकल जांच संबंधी निर्देश जारी हो गए। इसमें खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया, वायरस, फंगस, माइक्रोटॉक्सिंस जैसे सूक्ष्म जीवाणुओं की जांच हो सकेगी।
लखनऊ, मेरठ के बाद अब झांसी में हो रही जांच
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से औचक निरीक्षक में खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूनों की जांच पूर्व में मेरठ की लैब से होती थी। तीन साल तक लखनऊ लैब में जांच हुई और इस वर्ष से झांसी की प्रयोगशाला में जांच के लिए नमूने भेजे जाने लगे हैं। बरेली में लैब संचालित होने पर आसपास के जिलों के खाद्य नमूनों की भी जांच हो सकेगी। रिपोर्ट जल्द मिलने पर त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। ब्यूरो