फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meters will be checked to remove irregularities in electricity bills

Bareilly News: बिजली के बिलों की गड़बड़ियां दूर करने के लिए होगी मीटरों की जांच

Mon, 10 Jun 2024 04:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 10 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Meters will be checked to remove irregularities in electricity bills
बरेली। बिजली के बिलों की गड़बड़ियां दूर करने के लिए विद्युत निगम उपभोक्ताओं के मीटरों और लोड की जांच कराएगा।
विज्ञापन

शहर के 2.50 लाख उपभोक्ताओं में से 57 हजार के घरों और प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगे हैं। बाकी उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। शहर के चार विद्युत वितरण खंडों में हर माह बिजली के बिलों में गड़बड़ियों की आठ-नौ हजार शिकायतें आती हैं। सबसे ज्यादा शिकायतें अनियमित बिल की हैं। कई बार बिल जमा करने के बाद भी पिछले माह का बकाया जोड़कर उपभोक्ताओं को बिल भेज दिया जाता है। इसका निस्तारण नहीं होने से उपभोक्ता परेशान रहते हैं।

दो दिन पहले विद्युत निगम के चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिलों में गड़बड़ी की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने व मीटरों की जांच कराने के आदेश दिए थे। चेयरमैन के आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर अधिकारियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता अमित आनंद ने बताया कि टीमें बनाकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed