{"_id":"61e1e51977c80c4b94187f9e","slug":"mercury-low-on-6-1-bareilly-news-bly472556797","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा से लुढ़ककर 6.1 डिग्री पर पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
मौसम - शुक्रवार को मौसम ठंडा होने की बजह से माँ अपने बच्चे को बचाती दिखी महिला।
Link Copied
बरेली। पहाड़ों से मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही सर्द हवा ने धूप को भी बेअसर कर दिया। धूप निकलने के बावजूद ठिठुरन कम नहीं हो रही। चार दिनों से बढ़ती जा रही ठंड के चलते तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। दो दिन में अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। शनिवार को भी शीतलहर चलने और कोहरा छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों हुई 36 एमएमम बारिश के चलते नमी का स्तर सौ फीसदी पहुंच चुका है। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के बाद हल्की धूप खिली जो दोपहर तीन बजे तक ही रही, मगर सर्द हवा के चलते धूप कोई राहत नहीं दे सकी। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पहाड़ों से हवा के प्रवेश का दौर जारी है। पांच दिन तक लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 15.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौमस विशेषज्ञ ने पांच दिन बाद फिर बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।