फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   merchants protest against flyover

कुतुबखाना पुल : देर रात शुरू कराई खोदाई भड़के व्यापारियों ने किया घंटों हंगामा

Sun, 18 Sep 2022 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 02:57 AM IST
सार

कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण पर शनिवार रात सीधा मोर्चा खोल दिया।सेतु निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कोतवाली से कोहाड़ापीर तक मार्च किया।कुछ ही देर में कोतवाली से कोहाड़ापीर तक के व्यापारी इकट्ठे हो गए।

विज्ञापन
merchants protest against flyover

विस्तार

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर के निर्माण पर शनिवार रात सीधा मोर्चा खोल दिया। देर रात कुमार टॉकीज के पास खोदाई शुरू होते ही सैकड़ों व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। अल्टीमेटम दे दिया कि सांसद, विधायक और मेयर को मौके पर बुलाए जाने के बाद ही वे खोदाई होने देंगे। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने जेसीबी बुलाकर खोदे गए गड्ढे भरवा दिए। व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद रखकर कोतवाली से कमिश्नरी तक मार्च का एलान किया है।
विज्ञापन

इससे पहले कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिए शाम को सेतु निगम की ओर से कुमार टाकीज के सामने बैरिकेड लगाए गए, तब भी व्यापारी सड़कों पर उतर आए। सेतु निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कोतवाली से कोहाड़ापीर तक मार्च किया। कई व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं। कुछ ही देर में कोतवाली से कोहाड़ापीर तक के व्यापारी इकट्ठे हो गए। उन्होंने कुमार टाकीज के सामने सेतु निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फिर कोतवाली से कोहाड़ापीर तक मार्च किया। व्यापारियों का विरोध देखकर बैरिकेडिंग कर रहे मजदूर वहां से चुपचाप निकल लिए।
विज्ञापन

गुपचुप ढंग से काम शुरू करने के लिए देर रात करीब 11 बजे हैदराबाद की कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर दीपांशु पांडेय जेसीबी लेकर कुमार टाकीज के सामने पहुंचे गए और पिलर के लिए खोदाई शुरू करा दी। कुछ ही देर में तमाम व्यापारी भी वहां पहुंच गए और सेतु निगम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हंगामा शूरू कर दिया। करीब दो घंटे तक हंगामे के बाद माहौल खराब होते देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी मंगाकर खोदे गए गड्ढे भरवा दिए गए। व्यापारियों के लौटने के बाद मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी हालत में नहीं बनने देंगे पुल
शाम को बैरिकेड लगाने के दौरान कोतवाली से कोहाड़ापीर तक नारेबाजी करते हुए मार्च करने के बाद व्यापारियों ने एलान किया कि वे किसी हालत में फ्लाईओवर नहीं बनने देंगे। व्यापारी प्रवीण अरोड़ा ने कहा कि पुल की यहां जरूरत ही नहीं है। रविवार को व्यापारी इस इलाके का बाजार बंद रखकर कोतवाली के सामने प्रदर्शन करेंगे। इसमें दुकानों में काम करने वाले कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। यहां प्रदर्शन के बाद व्यापारी मेयर हाउस पर जाएंगे और फिर कमिश्नरी तक मार्च निकाला जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि उनकी सहमति के बगैर अफसर निजी स्वार्थ के लिए पुल बना रहे हैं। व्यापारी किसी कीमत पर अपना व्यापार बंद नहीं होने देंगे। इस दौरान दौरान व्यापारी भूपेंद्र सिंह भुप्पी, परमजीत सिंह, प्रभजोत, दर्शन लाल भाटिया, सुनील गब्बर सुनील अरोरा, नीरज साहिब राम, अमन खुराना, इन्द्रजीत, दानिश, उमंग बत्रा, बंटू अरोड़ा, गुरवचन सिंह, राकेश साहनी, नवनीत गिन्नी पाहवा, अमन राणा, गुरमीत सिंह, साजिद, विक्की अरोड़ा ,मनोज, संजय, रवि अरोरा, विक्की आदि व्यापारी मौजूद रहे।
पुलिस सुरक्षा के बीच शुरू हो सकती है खोदाई
सेतु निगम व हैदराबाद की कंपनी पुल निर्माण के लिए दोबारा खोदाई का काम रविवार को करवा सकती है। इससे पहले पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक आदि किए जाने की योजना है। व्यापारियों को भी इस बैठक में बुलाया जा सकता है। यह साफ हो गया है कि पुल बनेगा लेकिन विश्वास में व्यापारियों को लिया जाएगा।
नगर निगम ने कराई मुनादी- अतिक्रमण हटांए
नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते के प्रभारी जयपाल सिंह और कोतवाली पुलिस ने शनिवार शाम को कोतवाली से लेकर कोहाड़ापीर तक मुनादी कराकर व्यापारियों को अतिक्रमण न करने की हिदायत की। ठेले और फड़ वालों को भी सड़क पर अपना सामान न लगाने को कहा। कहा गया कि कहीं अतिक्रमण पाया गया तो उसे हटा दिया जाएगा।

पुल निर्माण के लिए अचानक रात को खोदाई करना ठीक नहीं है। इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गड्ढे भरवा दिए गए हैं। रविवार को अधिकारियों के साथ बैठक करके निर्णय लिया जाएगा।
- हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली
कुतुबखाना पुल का निर्माण होना है। जरूरत पड़ने पर इंजीनियरों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
- भूपेश कुमार सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed