MEMU Trains: बरेली-दिल्ली और बरेली-लखनऊ के बीच दौड़ेंगी मेमू ट्रेनें, इन तीन शहरों के लिए संचालन शुरू
दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे बरेली से लखनऊ और दिल्ली के लिए मेमू ट्रेनों का संचालन करेगा। इससे दैनिक और आम यात्रियों का सफर आसान होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले दिनों में बरेली-लखनऊ और बरेली दिल्ली रूट पर मेमू ट्रेनें दौड़ेंगी। फिलहाल, बरेली-रोजा, बरेली-मुरादाबाद और बरेली-काशीपुर के बीच मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे रोजाना अप डाउन करने वाले यात्रियों का सफर आसान हुआ है।
बरेली जंक्शन से लखनऊ और दिल्ली के कई ट्रेनें हैं लेकिन उनमें जनरल कोचों की संख्या दो-तीन से ज्यादा नहीं है। ऐसे में दैनिक और आम यात्रियों को धक्के खाते हुए सफर करना पड़ता है।
अब रेलवे ने इन दोनों रूटों पर मेमू ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे नियमित ट्रेनों में जनरल और दैनिक यात्रियों की भीड़ कम होगी। आरक्षित श्रेणी के कोचों में सफर करने वाले यात्रियों की भीड़ की शिकायतें भी दूर होंगी। जनरल श्रेणी के यात्री कम किराये में बरेली से लखनऊ और दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे।
जानिए, क्या होती है मेमू ट्रेन
मेमू ट्रेन एक इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेन होती है। इसे मध्यम दूरी के लिए चलाया जाता है। यह 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है। इसमें अलग से इंजन की जरूरत नहीं होती। मेमू ट्रेन को 250 किमी की दूरी तक चलाया जाता है।
बरेली से लखनऊ और दिल्ली की दूरी लगभग इतनी ही है। अन्य ट्रेनों के मुकाबले इसमें सीटों की संख्या और स्थान ज्यादा होता है। सभी कोच एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं।