{"_id":"5a18882b4f1c1b86698bdae7","slug":"mega-block-will-now-face-heavy-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज फिर मेगा ब्लॉक, यात्रियों पर पड़ेगा भारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज फिर मेगा ब्लॉक, यात्रियों पर पड़ेगा भारी
बरेली।
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-मुरादाबाद रेल खंड में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से चार घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। पटरियों की मरम्मत के लिए रेलवे बोर्ड ने मेगा ब्लॉक (संचालन बंद) घोषित कर दिया है। इस दौरान 52 किलोग्राम (प्रति मीटर) वजन की पुरानी पटरियों को बदलकर साठ किलोग्राम (प्रति मीटर) वजन वाली नई पटरियां बिछाई जाएंगी। यह काम रविवार को भी जारी रहेगा। लिहाजा रविवार को भी चार घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। सर्दी में पहले से देरी से चलने वाली ट्रेनें इस ब्लाक की वजह से शनिवार और रविवार को और अधिक लेट होंगी। वहीं, रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे से ट्रेनों का संचालन रोका जाना है। काम अधिक होने पर संचालन छह घंटे भी प्रभावित रह सकता है। बीते सप्ताह आधिकारिक घोषणा साढ़े नौ बजे से मेगा ब्लॉक की थी, लेकिन काम मध्याह्न12 बजे से शाम पांच बजे तक चला था। यदि इस बार भी ऐसा होता है तो ट्रेनों का बुरी तरह प्रभावित होना तय है।
विज्ञापन