फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Meera who was living with her lover was strangled to death her lover from another community is missing

UP: प्रेमी के साथ रह रही मीरा की गला दबाकर हत्या, दूसरे समुदाय का 'आशिक' गायब, चार साल के बेटे ने खोला राज

Fri, 04 Jul 2025 11:14 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 11:14 PM IST
सार

पुलिस ने मायके और ससुरालवालों को सूचना देकर मीरा के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हाथों से गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मीरा के चेहरे व शरीर में अन्य जगह चोट लगी हुई थी। लग रहा था कि उसे जमकर पीटा गया है। 

विज्ञापन
Meera who was living with her lover was strangled to death her lover from another community is missing
मृत महिला मीरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति को छोड़कर दूसरे समुदाय के प्रेमी संग रह रही महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में हाथ से गला दबाने व पिटाई की पुष्टि हुई। महिला के चार साल के बेटे से लिए बयान के आधार पर पुलिस का पहला शक उसके प्रेमी पर है। पति भी घर पर नहीं मिला है, पुलिस प्रेमी व पति दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

आठ साल पहले पवन से हुई थी मीरा की शादी
पीलीभीत जिले के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर रिछौला निवासी मीरा शर्मा की शादी करीब आठ साल पहले भुता के गांव मल्हपुर निवासी पवन से हुई थी। बताते हैं कि साल भर पहले मीरा का पवन से विवाद हो गया तो वह उसे छोड़कर घर से निकल आई। वह चार साल के बेटे को भी साथ ले आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशिक संग किराये के मकान में रहने लगी
रामगंगा नगर सेक्टर सात के ब्लॉक आठ के एक क्वार्टर में वह शाहजहांपुर निवासी गुड्डू उर्फ आशिक के साथ किराये पर रहने लगी। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों ने बिथरी थाना पुलिस को सूचना दी कि मीरा का शव उसके कमरे में पड़ा है। इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल पुलिस के साथ पहुंच गए। शव को निकलवाकर पुलिस ने सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

पीटने के बाद गला दबाकर की हत्या
पुलिस ने मायके और ससुरालवालों को सूचना देकर मीरा के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हाथों से गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। मीरा के चेहरे व शरीर में अन्य जगह चोट लगी हुई थी। लग रहा था कि उसे जमकर पीटा गया है। मौत का समय लगभग 20 घंटे पहले का पुष्ट हुआ, इससे साफ हुआ कि रात के वक्त ही कहासुनी के बाद महिला की हत्या की गई है। 

बेटा बोला- मामा ने मारा मां को
पुलिस ने पूछताछ की तो मीरा का चार साल का बेटा गोविंदा असहज सा नजर आया। आस-पास की महिलाओं ने बच्चे को दुलारा तो उसने पुलिस को बताया कि साथ में रह रहे मामा ने ही मां का गला दबा दिया। पड़ोसियों के बयान भी गुड्डू के विरोध में ही थे। पुलिस को गुड्डू का मोबाइल नंबर बंद मिला।

पति से थी तकरार, बच्चा भी छीन ले गया था
इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि प्राथमिक तौर पर तो हत्यारोपी के तौर पर गुड्डू की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि कभी-कभार महिला का पति पवन भी यहां आ जाता था तो दोनों में मारपीट होती थी। एक-दो बार पवन अपने बेटे को भी जबरन साथ ले गया पर बाद में मीरा उसे ले आई। मीरा का बड़ा बेटा अब भी पिता के साथ ही रहता है। पुलिस पवन की तलाश कर रही है।

पुलिस का बयान
महिला की हत्या का मामला है। मौके पर फील्ड यूनिट को बुला लिया गया था। महिला के पिता व मायके से बहनें आ गई थीं, उन्हें शव दे दिया है। खुलासे के लिए गुड्डू की तलाश की जा रही है। महिला के पति को भी तलाश किया जा रहा है। - नीरज मिश्र, सीओ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed