फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Medical Superintendent arrived with incomplete records for investigation

Bareilly News: जांच के लिए अधूरे अभिलेख लेकर पहुंचे चिकित्साधीक्षक

Wed, 31 Jul 2024 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Medical Superintendent arrived with incomplete records for investigation
बरेली। बहेड़ी सीएचसी पर रुपये लेने और परफार्मेंस बेस्ड ग्रांट, संसाधनों की खरीदारी के आरोपों में घिरे चिकित्साधीक्षक मंगलवार को अभिलेखों के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। कई जरूरी कागज न होने पर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। चिकित्साधीक्षक को दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बहेड़ी सीएचसी चिकित्साधीक्षक पर बीते दिनों कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण की जांच चल रही थी, लेकिन वित्तीय लेनदेन के मामले की जांच में अब जिला लेखा प्रबंधक को सौंपी गई है। सूत्रों के मुताबिक पीबीआई और संसाधन खरीदारी के संबंध में जो दस्तावेज लेकर पहुंचे थे, उसमें कई जरूरी अभिलेख नहीं थे। ऐसे में संबंधित फाइल रखकर शेष रिकॉर्ड भी देने के लिए कहा गया है। ताकि विस्तृत जांच हो सके। इस दौरान उनसे जिला लेखा प्रबंधक ने पूछताछ भी की। इधर, अभिलेखों की कमी पूरी करने के लिए सीएचसी पर कर्मचारियों को दिशानिर्देश दे दिए गए हैं। बताया जाता है कि पुरानी तिथियों में जो कागज नहीं है, वह तैयार कराए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed