फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MBBS, BAMS and BDS examinations will be held at nine centers

Bareilly News: नौ केंद्रों पर होंगी एमबीबीएस, बीएएमएस और बीडीएस की परीक्षाएं

Wed, 31 Jul 2024 06:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
MBBS, BAMS and BDS examinations will be held at nine centers
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमबीबीएस, बीएएमएस, बीडीएस, बीएससी (पैरामेडिकल) पाठ्यक्रमों की मुख्य व पूरक परीक्षाओं के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं। छह अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए बरेली के तीन केंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार विवि से संबद्ध 18 कॉलेजों के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, राजश्री मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, केसीएमटी, एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेस के विद्यार्थी विवि परिसर स्थित एलएलएम विभाग में परीक्षा देंगे। एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज को एसआरएम राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज व गंगाशील आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद पीजी कॉलेज मीरगंज को धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल फतेहगंज पश्चिमी का केंद्र बनाया गया है। जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर को वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड रोहिलखंड हॉस्पिटल बंथरा का केंद्र बनाया गया है। केजीके कॉलेज मुरादाबाद को श्री सत्या आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल मुरादाबाद, सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट रामगंगा विहार फेस-तीन मुरादाबाद व कोठीवाल डेंटल कॉलेज मुरादाबाद का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज बिजनौर को विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर का केंद्र बनाया गया है। रमाबाई आंबेडकर राजकीय कॉलेज गजरौला अमरोहा को संजीवनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज गजरौला, भारतीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ब्रजघाट, डब्ल्यूटीएम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पलौला व गंगोत्री स्कूल ऑफ नर्सिंग गजरौला का केंद्र बनाया गया है। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल पीलीभीत व राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं का केंद्र स्थायी रहेगा।


छह अगस्त से शुरू होंगी परीक्षाएं
एमबीबीएस की मुख्य व पूरक परीक्षाएं छह से 21 अगस्त तक सुबह 11 से दो बजे तक होंगी। बीडीएस तीसरे व चौथे वर्ष की मुख्य और पूरक परीक्षाएं छह से 14 अगस्त तक होंगी। बीएससी पैरामेडिकल तीसरे वर्ष व बीपीटी चौथे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षाएं छह से 12 अगस्त तक होंगी। बीएससी पैरामेडिकल पहले वर्ष की पूरक परीक्षाएं (बैच 2019-20) छह से 12 अगस्त तक कराई जाएंगी। बीएससी पैरामेडिकल दूसरे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षाएं (बैच 2019-20) छह से 12 अगस्त तक कराई जाएंगी। एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) तीसरे सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं छह से 10 अगस्त तक कराई जाएंगी। बीएएमएस पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे वर्ष की मुख्य व पूरक परीक्षाएं छह से 22 अगस्त तक होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed