{"_id":"583b2c324f1c1b5f290887a0","slug":"mayor-spoke-door-to-create-and-pandit-radheshyam","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर बोले- बनवाएं पंडित राधेश्याम का द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर बोले- बनवाएं पंडित राधेश्याम का द्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mayor Spoke door to create and Pandit radheshyam
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित राधेश्याम कथावाचक के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार शाम को आईएमए हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि मेयर डॉ. आईएस तोमर ने शहर में पंडित राधेश्याम कथावाचक के नाम पर द्वार बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने पूर्व में द्वार बनाने का निर्णय लिया था लेकिन शुरुआत में बजट के अभाव में इसका निर्माण न हो सका। बाद में कुछ और समस्याएं आ गईं लेकिन वह इसके लिए फिर प्रयास करेंगे।
समारोह में रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन दिल्ली के कलाकारों ने राधेश्याम रामायण पर आधारित भरत मिलाप नाटक का भावपूर्ण मंचन किया। इस मौके पर संस्कृत विद्वान डॉ. नारायणदास शर्मा, आचार्य मुनीन्द्र देव शर्मा, आर्य समाज के डॉ. श्वेतकेतु शर्मा, बरेली कालेज में हिंदी के रिटायर आचार्य डॉ. अशोक भारद्वाज, आरके सरकार और राकेश रत्नाकर को सम्मानित किया गया। एसपी सिटी समीर सौरभ भी मंचासीन रहे। समारोह का आयोजन खंडेलवाल ललित कला अकादमी की ओर से किया गया। काशीनाथ शर्मा ने आभार जताया। संचालन डॉ. एनएल शर्मा ने किया। समारोह में शारदा भार्गव, डॉ. आरके शर्मा, खंडेलवाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के गिरधर गोपाल, घनश्याम दास, प्रेमप्रकाश गुप्ता इंजीनियरिंग कालेज के प्रेम प्रकाश गुप्ता, विश्व जाग्रति मिशन के अध्यक्ष देवेंद्र खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।