फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Tauqeer Raza will offer collective prayers for Palestinians

Bareilly: फलस्तीन में मारे गए लोगों के लिए सामूहिक दुआ करेंगे मौलाना तौकीर रजा; इस्राइल पर कही ये बात

Mon, 06 Nov 2023 08:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 08:31 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि फलस्तीन के लोगों के साथ जुर्म हुआ है। उनके समर्थन में दिवाली के बाद 17 नवंबर को इस्लामिया ग्राउंड में नमाज-ए-जुमा की जाएगी।

विज्ञापन
Maulana Tauqeer Raza will offer collective prayers for Palestinians
मौलाना तौकीर रजा खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने सोमवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोगों के साथ जुर्म हुआ है। उनके समर्थन में दिवाली के बाद 17 नवंबर को इस्लामिया ग्राउंड में नमाज-ए-जुमा की जाएगी। मौलाना ने कहा कि जो लोग इस्राइल के समर्थन में खड़े हैं, वह इंसानियत के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात यह है कि जब युद्ध रोकने के लिए मतदान हुआ तो हमारे देश ने उससे दूरी बना ली, जबकि सरकार को फलस्तीन के समर्थन में वोट करना चाहिए था, ऐसा नहीं हुआ यह बहुत तकलीफ की बात है।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इस्राइल-फलस्तीन में बेकसूर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मारा जा रहा है। जुल्म की इंतहा हो गई है। इस्राइल ने मस्जिद ए अक्सा को कब्जे में ले रखा है। इंसानियत में यकीन रखने वाले हर शख्स में बैचेनी है। इस्राइल द्वारा किए जा रहे कत्ल ए आम पर लोगों में गुस्सा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगे दिवाली का पर्व है, इसलिए 17 नवंबर को नमाज ए जुमा इस्लामिया ग्राउंड में इज्तेमाई दुआ की जाएगी। जिसमें सभी खानखाहों के सज्जादगान के साथ इंसानियत में यकीन रखने वाले इज्तेमाई दुआ में शामिल होंगे। मौलाना ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा के फलस्तीन मारे गए लोगों के लिए घरों में कुरान की तिलावत करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed