फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana tauqeer raza house arrest tiranga yatra could not start heavy police force deployed outside house

घर में नजरबंद तौकीर रजा: राजधानी कूच का वक्त गुजरा, आवास से नहीं निकले मौलाना, दिल्ली जानी थी तिरंगा यात्रा

Wed, 15 Mar 2023 04:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 15 Mar 2023 04:01 PM IST
सार

बुधवार को दोपहर 12 बजे झुमका चौराहे पर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंगलवार रात डीएम बरेली के निर्देश पर धारा 144 के तहत तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया है

विज्ञापन
Maulana tauqeer raza house arrest tiranga yatra could not start heavy police force deployed outside house
तौकीर रजा के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान अपने मोहल्ला सोदागरण स्थित आवास में नजरबंद हैं। सदर कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस उनके घर के बाहर मौजूद है। आसपास के इलाके को छावनी बना दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर एक बजे एसपी सिटी राहुल भाटी ने भी नजरबंदी में लगे पुलिस स्टाफ से मुलाकात कर जायजा लिया। दरअसल भड़काऊ भाषण देने के मामले में मौलाना तौकीर रजा पर हाल ही में मुरादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी संगठनों पर देश में नफरत का माहौल फैलाने, मुस्लिम वर्ग में असुरक्षा के माहौल, मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा और मुस्लिम महिलाओं के संरक्षण को लेकर सरकार पर हमला बोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को दोपहर 12 बजे झुमका चौराहे पर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया था। इसके बाद मंगलवार रात डीएम बरेली के निर्देश पर धारा 144 के तहत तौकीर रजा समेत चार लोगों को नजरबंद कर दिया गया है। इस समय तौकीर रजा के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल और मीडिया के लोग मौजूद हैं।

नमाज पढ़ने नीचे आए तौकीर रजा, समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक

नजरबंद आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां दोपहर दो बजे नमाज पढ़ने छत से नीचे उतरे। इस दौरान संकरे जीने से उतरते वक्त उनके समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हुई। मौलाना नीचे के कमरे में नमाज पढ़ने के बाद फिर छत पर चले गए। दरगाह आला हजरत के आसपास इलाके में मौलाना तौकीर रजा के अन्य सहयोगियों के घरों पर भी भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed