{"_id":"65befce3fe2595e0df01b84a","slug":"maulana-tauqeer-raza-gave-provocative-statement-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बोल: कहा- मुस्लिम नौजवान नियंत्रण से बाहर हुए तो देश में होगा जंग का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बोल: कहा- मुस्लिम नौजवान नियंत्रण से बाहर हुए तो देश में होगा जंग का माहौल
Sun, 04 Feb 2024 08:27 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Feb 2024 08:27 AM IST
सार
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठन चाहते हैं कि देश में जंग हो, मगर हम सब्र किए हुए हैं। मुस्लिम नौजवान अगर नियंत्रण से बाहर हुए तो जंग का माहौल हो जाएगा।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शनिवार को भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न दिए जाने को इस अवॉर्ड का घोर अपमान बताया। उन्होंने कहा कि सरकार और आडवाणी दोनों बेइमान हैं। आडवाणी को भारतरत्न देना नाइंसाफी है। चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमान देश प्रेम की वजह से सब्र कर रहे हैं। हमारे नौजवान अगर नियंत्रण से बाहर हो गए तो हिंदुस्तान में जंग का माहौल हो जाएगा।
विज्ञापन
तौकीर रजा ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने देश बांटने का काम किया। आज देश में बेरोजगारी, भुखमरी है तो इसके लिए आडवाणी जिम्मेदार हैं, मगर देश में नफरत को पसंद किया जा रहा है। सरकार के पास ताकत है, जिसे जो चाहे दे दे। यह सरासर बेइमानी पिछले दस साल से चल रही है।
विज्ञापन
महिला जज की मौत का मामला: ज्योत्सना के पिता ने कराई हत्या की रिपोर्ट, बोले- मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तौकीर रजा ने कहा कि वही मुसलमान डरा हुआ है, जो अल्लाह से नहीं डरता है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जैसे संगठन चाहते हैं कि देश में जंग हो, मगर हम सब्र किए हुए हैं। मुस्लिम नौजवान अगर नियंत्रण से बाहर हुए तो जंग का माहौल हो जाएगा।