फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Female judge Jyotsna suicide case Father lodged murder report said my daughter cannot commit suicide

महिला जज की मौत का मामला: ज्योत्सना के पिता ने कराई हत्या की रिपोर्ट, बोले- मेरी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती

Sun, 04 Feb 2024 12:07 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Feb 2024 12:07 AM IST
सार

Civil Judge Jyotsna Rai News: अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है। देर रात उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने बेटी की हत्या की।

विज्ञापन
Female judge Jyotsna suicide case Father lodged murder report said my daughter cannot commit suicide
बेटी की मां पर विलाप करती मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में शनिवार सुबह सरकारी आवास में सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय (29) का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक जज के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि उनके पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन

मूल रूप से मऊ निवासी महिला जज ज्योत्सना राय के पिता अशोक कुमार राय का कहना है कि उनके परिवार में कोई भी व्यक्ति इतना कमजोर नहीं है और न ही उनकी बेटी कमजोर थी। वह बहुत मजबूत थी और किसी भी कीमत पर वह आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में रहते हैं पिता 
अपर निदेशक अभियोजन के पद से सेवानिवृत्त अशोक कुमार राय शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पत्नी के साथ बदायूं आए। वर्तमान में वह लखनऊ में रहते हैं। जैसे ही उन्हें जज बेटी के फंदे से लटके मिलने की सूचना मिली कि तो वह पत्नी के साथ खुद कार चलाकर लखनऊ से आ गए। कार में उनकी पत्नी बेहाल बैठी थीं। बिलखने पर अशोक कुमार उन्हें सांत्वना देते आए।

विज्ञापन

जैसे ही उन्होंने अपनी कार को जजों के आवासीय परिसर में रोका, सबसे पहले एसएसपी के बारे में पूछा। उन्हें देखकर एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव उनके पास गए और घटना के बार में बताया। इसके बाद अशोक कुमार उन्हें लेकर ऊपर आवास में चले गए। वहां मौजूद अन्य लोग उनकी पत्नी को ऊपर लेकर गए। दोनों ने वह कमरा देखा, जहां ज्योत्सना का शव लटका मिला था। 

बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती
अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या हुई है। देर रात उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने बेटी की हत्या की। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि जज ज्योत्सना राय अपने आवास का अंदर से दरवाजा नहीं खोल रहीं हैं और न ही वह न्यायालय पहुंचीं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला था। बेडरूम के बराबर वाले कमरे में उनका शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उनके कमरे से कुछ अभिलेख मिले हैं। उनके पिता ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिस पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed