{"_id":"62630cc9a1f68f7bf31db580","slug":"maulana-taukeer-raza-changed-his-statment-bareilly-news-bly4824162152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दी सफाई, मीडिया ने तौकीर के बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दी सफाई, मीडिया ने तौकीर के बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के पूरे देश में मुसलमानों के सड़कों पर उतरने की चेतावनी के अगले ही दिन उनके मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने कई जगह मौलाना तौकीर के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया है।
मुनीर इदरीसी ने कहा है कि मौलाना की छवि को खराब करने की कोशिश के हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे में दरार डालने की भी कोशिश की जा रही है। मौलाना का बयान मीडिया में कई जगह तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है जबकि मौलाना ने पिछले दिनों प्रदेश सरकार के फैसले की तारीफ के साथ हिमायत भी की है।
मीडिया प्रभारी ने मौलाना तौकीर के बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में जो माहौल चल रहा है, उसे देखते हुए मौलाना का यह कहना था कि हम हमेशा अमन और भाईचारे में यकीन करने वाले लोग हैं। नाइंसाफी किसी के साथ हो, हम हमेशा इंसाफ दिलाने के लिए खड़े हुए हैं। कुछ समय से कुछ शरारती तत्व अवैध हथियार लेकर मस्जिदों के आसपास अभद्र नारे लगा रहे हैं। उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
मुनीर ने कहा कि मौलाना तौकीर ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मुसलमानों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने को अन्याय बताया और इसी के खिलाफ सांविधानिक आधार पर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया था। इसे घुमाफिरा कर पेश किया जा रहा है।