फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Rizvi Statement over PM Modi's remarks on Muslims

Bareilly News: प्रधानमंत्री मोदी के मुसलमान वाले बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कह दी बड़ी बात

Mon, 22 Apr 2024 05:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 05:02 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के संबंध में चुनावी रैली में कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों को जमीन जायदाद बांटने का काम करती थी। प्रधानमंत्री के इस बयान में कोई हकीकत और सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Rizvi Statement over PM Modi's remarks on Muslims
पीएम मोदी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि भारत में मुसलमानों की दुर्दशा की जिम्मेदार कांग्रेस है। यह बात भारत का बच्चा बच्चा जनता है। देश में सबसे ज्यादा लगभग 65 साल तक शासन में रहने वाली कांग्रेस पार्टी है, जो मुसलमानों को चुनाव के मौके पर लॉलीपॉप देती थी। मुसलमान खुश होकर कांग्रेस को एकतरफा वोट करता था। मगर हुकूमत बनने के बाद चुनाव में दिखाए गए सपने धरातल पर उतरने की कोई योजना नहीं बनाई जाती थी। मुसलमान शिक्षा के क्षेत्र में और आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ता चला गया। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के संबंध में राजस्थान के बांसवाड़ा में यह कहा था कि कांग्रेस मुसलमानों को जमीन जायदाद बांटने का काम करती थी। प्रधानमंत्री के इस बयान में कोई हकीकत और सच्चाई नहीं है। हकीकत ये है कि कांग्रेस ने मुसलमानों के उत्थान और जनकल्याण के लिए तो कुछ नहीं किया, मगर देश के मुसलमानों को एक आईना जरूर दिखाया। कांग्रेसी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने शासन काल में मुसलमानों को आईना दिखाने के लिए 'सच्चर' कमेटी के नाम से कमीशन बनाया था, जिसके माध्यम से पूरे देश में मुसलमानों के आर्थिक, शिक्षित और पिछड़ेपन के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कराई गई। 
विज्ञापन


बरेली में गरमाई सियासत: आंवला से बसपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार पर दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें ये दर्शाया गया था कि सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मुसलमानों के बुनियादी मुद्दों पर काम किया जाएगा। मगर पूरे 10 साल मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे और ये रिपोर्ट 10 साल तक प्रधानमंत्री कार्यालय में पड़ी रही। कांग्रेस ने उस पर काम करने की कोई योजना नहीं बनाई। रिपोर्ट में ये जरूर बताया गया कि भारतीय मुसलमानों की स्थिति दलितों से ज्यादा बुरी है। 

प्रधानमंत्री ने ये कहा था 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की चुनावी सभा ने कहा था कि कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में माताओं–बहनों से सोना छीनने और सभी में बांटने की बात कर रही है। पहले जब उनकी सरकार थी, तब उन्होंने कहा था देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठी करके उनको बांटेंगे, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। घुसपैठियों को बांटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed