Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास होने पर मौलाना शहाबुद्दीन ने किया स्वागत, कह दी बड़ी बात
बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल से गरीब मुसलमानों का फायदा होगा। उनके आर्थिक सुधार में इंकलाब आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर स्वागत किया। मौलाना ने इस बिल के पक्ष में वोटिंग करने वाले सांसदों का शुक्रिया अदा किया। केंद्र सरकार को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुराई के खात्मे के लिए अच्छा कदम उठाया है। इस बिल से गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। उनके आर्थिक सुधार में क्रांति आएगी।
पीएम मोदी को बधाई- सुशील पाठक
धर्मगुरु पंडित सुशील पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का जो नारा दिया था, उसी नारे के तहत काम कर रहे हैं। सुशील पाठक ने कहा कि पीएम मोदी ने ये कानून लाकर सिद्ध कर दिया है कि वक्फ के नाम पर जो अवैध कब्जे किए गए हैं उन्हें हटाया जाएगा। कट्टरपंथियों के मुंह पर यह जोर का तमाचा है।
बरेली में अलर्ट
लोकसभा में वक्फ बिल पास होने के साथ ही राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर बरेली जोन, रेंज व जिला स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है। मिश्रित आबादी वाले शहर में मुस्लिम समुदाय के सुन्नी मसलक का धार्मिक केंद्र भी है। बरेलवी मुस्लिम देश समेत दुनिया भर में फैले हैं।
बरेली में जिले में कई वक्फ संपत्तियां भी हैं। इस लिहाज से प्रदेश मुख्यालय से अधिकारियों ने यहां पुलिस को खासी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। इसी सिलसिले में एसएसपी अनुराग आर्य ने बुधवार दोपहर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक की।
ये भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर दो धड़ों में बंटे बरेलवी उलमा, जानिए किसने क्या कहा
इसमें निर्देश दिया गया कि अपने इलाकों में पुलिस व खुफिया अमले के जरिये सूचना संकलन पर जोर दें। हालांकि, उन्होंने जिले में कोई अवांछित गतिविधि न होने की बात कही। आईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि रेंज के चारों जिलों में शांति है। एहतियात के तौर पर पुलिस को मुस्तैद किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.