फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Barelvi Ulama divided into two factions on Waqf Amendment Bill

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल पर दो धड़ों में बंटे बरेलवी उलमा, जानिए किसने क्या कहा

Thu, 03 Apr 2025 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 10:56 AM IST
सार

वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इसका स्वागत किया है। इसे जरूरी बताया। वहीं मौलाना तौकीर रजा ने इस पर विरोध जताया है। 

विज्ञापन
Barelvi Ulama divided into two factions on Waqf Amendment Bill
Waqf Board - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वक्फ संशोधन बिल पर बरेलवी उलमा दो धड़ों में बंटे नजर आ रहे हैं। इत्तेहाद-ए-मिल्लत (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने जहां इसका विरोध जताया है, वहीं ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस संशोधन को जरूरी करार दिया है। कुछ अन्य उलमा और तीन तलाक को खत्म करने के मुद्दे पर संघर्ष करने वाली महिलाओं ने भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। फिलहाल, दरगाह आला हजरत और यहां के मरकज ने कोई बयान नहीं आया है। 

विज्ञापन


सरकार की दमनकारी प्रवृत्ति का प्रतीक : जुबैर रजा
उस्ताद-ए-जमन मोहम्मद जुबैर रजा खान कादरी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल सरकार की तानाशाही और दमनकारी प्रवृति का परिचायक है। आरएसएस के नापाक मंसूबों को पूरा करने के मकसद से यह बिल लाया गया है। यह किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है। संसद में अगर यह बिल पास होता है तो विशेषज्ञों से सलाह लेकर सर्वोच्च न्यायालय का रुख करेंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: जेंडर बदलवाने वाले शरद सिंह बने पिता... पत्नी ने ऑपरेशन के बाद दिया बेटे को जन्म
विज्ञापन
विज्ञापन


शहाबुद्दीन बोले- सरकार को मुबारकबाद 
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास होने पर स्वागत किया। मौलाना ने बिल के पक्ष में वोटिंग करने वाले सांसदों का शुक्रिया अदा किया। सरकार को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुराई के खात्मे के लिए अच्छा कदम उठाया। इस बिल से गरीब मुसलमानों को फायदा होगा। 

बाद में नजर आएगा लाभ : फरहत नकवी 
मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने कहा कि वक्फ संपत्तियों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। इस बिल के पास होने से इस पर रोक लगेगी। जिस तरह तीन तलाक के खिलाफ कानून का पहले विरोध हुआ, मगर बाद में लोगों को फायदा दिखा। उसी तरह वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद लोगों को इसका लाभ नजर आएगा। इसमें खास बात यह भी है कि वक्फ बोर्ड में महिलाओं को शामिल किया जाएगा। यह स्वागत योग्य है। इसी तरह दो गैर मुस्लिमों को सदस्य बनाए जाने का भी लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि कुछ गलत होने पर वह निष्पक्ष हो कर बोलेंगे।

डरने की जरूरत नहीं : निदा
आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान ने कहा कि मुसलमानों को वक्फ संशोधन बिल से डरने की जरूरत नहीं। यह उनके हित में है। वक्फ संपत्ति का लाभ ज्यादातर उलमा या फिर गुंडे उठा रहे हैं। जरूरतमंदों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। ज्यादातर लोग वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर लेते हैं। कुछ लोग वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर व्यावसायिक कार्य कर रहे हैं। यह बिल एक दिन में नहीं आया है। इस तरह की बहुत सी शिकायतें पहुंचने के बाद इस संशोधन का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed