फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi Says Muslims should not be afraid of Waqf Amendment Act

UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- वक्फ संशोधन कानून से न डरें मुसलमान, मस्जिद-मदरसों को कोई खतरा नहीं

Wed, 09 Apr 2025 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 06:11 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से मुसलमानों को डरने की जरुरत नहीं है और न ही कोई उग्र धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। उग्र प्रदर्शन से नुकसान ही होता है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi Says Muslims should not be afraid of Waqf Amendment Act
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून से आम मुसलमानों का कोई नुकसान नहीं है बल्कि फायदा होगा। चंद राजनीतिक लोग मुसलमानों को गुमराह करने में लगे हैं कि मस्जिदें और मदरसे छीन लिए जाएंगे, जबकि इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन


मौलाना बरेलवी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वक्फ कानून से डरने की जरुरत नहीं है और न ही कोई उग्र धरना प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। धरना प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, मगर राजनीतिक लोग मुसलमानों के जज्बात को भड़का कर अपने राजनीतिक लक्ष्य हासिल करते हैं। ऐसा ही सीएए के प्रकरण में हुआ था। उस वक्त राजनीतिक लोगों के बहकावे में मुसलमान सड़कों पर उतरे। जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए और उसकी स्थिति उग्र हो गई। जिसमें सिर्फ उत्तर प्रदेश में 27 नौजवानों की जान गई। इसलिए सड़कों पर धरना प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है। अगर कहीं जरूरत पेश आए तो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में दरांती लेकर खेत में पहुंचीं एडीएम ऋतु पूनिया, किसानों संग काटे गेहूं; देखें Video
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों के हितों के लिए है ये कानून 
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि वक्फ संशोधन कानून गरीब व कमजोर मुसलमानों के हितों के लिए है। वक्फ जमीन से होने वाली आमदनी गरीब मुसलमानों की सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कानून से मस्जिदों, मदरसों, ईदगाहों, कब्रिस्तानों, दरगाहों को कोई खतरा नहीं है। इन धार्मिक स्थलों की स्थिति जैसी है वैसी ही रहेगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को कुछ राजनीतिक लोग अपने स्वार्थों के लिए गुमराह कर रहे हैं, इसलिए बहकावे और उकसावे में न आएं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed