मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले: भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकत भारत के लोकसभा चुनाव में हस्तक्षेप न करें, यह कतई मंजूर नहीं है।
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी मौहाल गर्म है। प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चला रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी की। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि भारत में लोकसभा चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हो रहे हैं। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है जो निष्पक्ष चुनाव करा रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी पूर्व पाकिस्तानी मंत्री के माध्यम से भारत में हो रहे चुनाव को प्रभावित करना चाहती है, मगर भारत का मुसलमान और यहां की आम जनता पाकिस्तानी हुकूमत की साजिश को नाकाम बना देंगे।
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पाकिस्तानी हुकूमत भारत के चुनाव में हस्तक्षेप न करें ये हमारा अंदुरुनी मामला है। रह गई मुसलमानों की बात तो पाकिस्तान भारतीय मुसलमानों की वकालत बंद कर दे। भारत में मुसलमान आजाद और स्वतंत्र हैं। हम मुसलमानों के मुद्दों को अपनी सरकारों के सामने प्रमुखता से उठाते हैं। हमारे भारतीय संविधान ने हमें आज़ादी दी है। उसके तहत हमेशा हम अपनी बात कहते हैं कि हम विदेशी ताकतों के भरोसे नहीं हैं और हम ये भी चाहते हैं कि पाकिस्तान जैसी विदेशी ताकत भारत के मामलात में मुदाखलत (हस्तक्षेप) न करें।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ की, जिसके बाद यह मामला सियासी गलियारों में चर्चा का मुद्दा बन गया। इसके बाद फवाद चौधरी ने बुधवार को एक्स पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो साझा कर लिखा था, 'राहुल ऑन फायर'। उनके इसी बयान पर मौलाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.