फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi on batenge to kitenge remarks of cm yogi adityanath in Bareilly

UP News: 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन ने किया सीएम योगी का समर्थन, कह दी बड़ी बात

Tue, 05 Nov 2024 03:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2024 03:56 PM IST
सार

Bareilly News: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान का समर्थन किया है। मौलाना ने कहा कि इस बयान को सकारात्मक नजरिये से देखा जाना चाहिए। जानिए मौलाना ने और क्या कहा... 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi on batenge to kitenge remarks of cm yogi adityanath in Bareilly
मौलाना ने किया सीएम योगी के बयान का समर्थन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि इस बयान को बड़े परिप्रेक्ष्य में देखा जाना चाहिए। सीएम योगी ने ये बयान उस समय दिया था, जब बांग्लादेश में छात्रों का आंदोलन चल रहा था। वहां आंदोलनकारियों ने तख्ता पलट दिया था।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मंशा ये है कि भारत में रहने वाले जितने भी नागरिक हैं, चाहें वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई क्यों न हों, वे सभी लोग मिलजुल कर रहें। एक साथ रहें। एक-दूसरे का सम्मान करते रहें। बंटें नहीं। अगर बंटेंग तो देश का नुकसान होगा। बांग्लादेश की तरह अराजकतत्व और कट्टरपंथी विचारधारा के लोग देश को अस्थिर कर देंगे। इसलिए देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोग एकता बनाकर रहें।
विज्ञापन


सकारात्मक नजरिये से लें बयान
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को सकारात्मक नजरिये के साथ लेना चाहिए। इस बयान को इस तरह समझने की जरूरत है कि 1857 से लेकर 1947 तक की जंग-ए-आजादी में हिंदू और मुसलमान ने मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर देश को आजाद कराया। आजादी में किसी समुदाय की कुर्बानी को कम नहीं आंका जाना चाहिए। ये देशवासियों की एकता और अखंडता का नतीजा है कि देश आजाद हुआ और सभी नागरिक आजादी में सांसें ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी धर्मों के लोगों को एकजुट रहना होगा- मौलाना
मौलाना ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को इस परिप्रेक्ष्य में भी देखा जाना चाहिए कि अगर भारत के पड़ोसी देश भारत के खिलाफ साजिश रचते हैं। अपनी जमीन को भारत के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए देते हैं तो ऐसी सूरत-ए-हाल में देश में रहने वाले सभी नागरिकों की जिम्मेदारी बन जाती है कि देश के हितों, उसकी एकता और अखंडता के लिए सभी धर्मों के लोगों को साथ आना होगा। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का ये नारा भारतीयता का प्रतीक है। ये किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं है, बल्कि सभी हिंदुस्तानियों के लिए हैं। मौलाना ने अपील करते हुए कहा कि इस बयान को सिर्फ हिंदुत्व के नजरिए से न देखा जाए।

खबर से संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed