फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi appeals to Muslims to put tricolor on their houses

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील: मुसलमान अपने घरों और दुकानों पर लगाएं तिरंगा, धूमधाम से मनाएं आजादी का जश्न

Thu, 10 Aug 2023 06:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है, जो दुनिया में अपनी शानदार पहचान रखता है। जश्न ए आजादी के मौके पर सभी मुसलमान अपने घरों और दुकानों पर तिरंगा झंडा लगाएं। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi appeals to Muslims to put tricolor on their houses
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात की बैठक बृहस्पतिवार को दरगाह आला हजरत के पास स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश  को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि मैं भारत में रहने वाले तमाम नागरिकों और खासतौर पर मुसलमानों से आह्वान करता हूं कि हर व्यक्ति अपनी दुकान और मकान पर 11 अगस्त से 16 अगस्त तक तिरंगा झंडा लगाए। मदरसों, स्कूल और कॉलेजों व अन्य संस्थानों के जिम्मेदारों से अपील है कि जश्न ए आजादी को धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन करें।
विज्ञापन

 

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आगे कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है, जो दुनिया में अपनी शानदार पहचान रखता है। भारत को आजाद करने में सभी सम्प्रदाय के लोगों का योगदान रहा है। इस योगदान में किसी को कमतर के तौर पर नहीं आंका जाना चाहिए। सभी सम्प्रदायों के व्यक्तियों ने देश को आजाद करने में कुर्बानियां दी हैं। आजादी में पसमांदा मुसलमानों का भी योगदान रहा है, जिसको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed