फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi appeal celebrate International Yoga Day in Madrasas

International Yoga Day: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की अपील, मदरसों में शानदार तरीके से मनाएं योग दिवस

Tue, 20 Jun 2023 05:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 20 Jun 2023 05:56 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मदरसों से जुड़े हुए जिम्मेदार लोगों से अपील करते हुए कहा कि योग को किसी भी धर्म से जोड़ कर न देखें, बल्कि इससे फायदा उठाएं।

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi appeal celebrate International Yoga Day in Madrasas
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने अपील की है। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। सभी को इसका फायदा उठना चाहिए। योग करने से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग शरीर बीमारियों को दूर करने के साथ दिल व दिमाग को भी शांति और सुकून देता है। मौलाना ने सभी लोगों से शानदार तरीके से योग मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मदरसों में बच्चों से योग कराया जाए। इस्लामिक संस्थानों के लोग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार: सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि पूरी दुनिया में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। देश के विभिन्न राज्यों में तैयारियां जोर व शोर से चल रही हैं। खास तौर पर मदरसों, स्कूल और कॉलेजों में भी योगा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग जिस्म और दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। 

हर किसी को करना चाहिए योग 

उन्होंने कहा कि आज दुनिया का हर व्यक्ति अपने जिस्म को बीमारियों से दूर रखने के लिए योग पर ध्यान दे रहा है। हर किसी को योग करना चाहिए। हमें अपने और अपने परिवार के सभी छोटे व बड़े सदस्यों के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे। 

मौलाना ने कहा कि सूफियों की खानकाहों (दरगाह) में जो लोग मुरीद बनने के लिए जाते थे। उनको सबसे पहले कम से कम 40 दिन योग से गुजरना पड़ता था। मौलाना ने मदरसों से जुड़े हुए जिम्मेदारों से अपील करते हुए कहा कि योग को किसी भी धर्म से जोड़ कर न देखें, बल्कि इससे फायदा उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed