फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin Razvi angered by the appointment of a Hindu CEO to the Haj Committee

UP: महाराष्ट्र हज कमेटी में हिंदू सीईओ की नियुक्ति पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन, कहा- गैर मुस्लिम मंजूर नहीं

Sat, 17 Jan 2026 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jan 2026 04:55 PM IST
सार

महाराष्ट्र हज कमेटी के सीईओ पद पर हिंदू अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कड़ा एतराज जताया। कहा कि हज कमेटी में गैर मुस्लिम मंजूर नहीं है। सरकार धार्मिक मामलात में हस्तक्षेप कर रही है। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin Razvi angered by the appointment of a Hindu CEO to the Haj Committee
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर एक हिंदू अधिकारी को नियुक्त किए जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ा एतराज जताया। उन्होंने कहा कि हज इस्लाम धर्म के कार्यों में से एक खास कार्य है। मालदार मुसलमानों पर हज करना फर्ज है, यह कार्य हर मुसलमान के लिए जरूरी नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार द्वारा हज कमेटी का सीईओ हिंदू व्यक्ति को बनाए जाने पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन हज कमेटी एक अलग संस्था है। इसकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए हर राज्य में हज कमेटियां बनी हुई है। देश के इतिहास में पहली बार किसी हिंदू व्यक्ति को हज कमेटी का सीईओ बनाया गया है, यह अपने आप में शर्मिंदा करने और बदनाम करने वाली बात है। महाराष्ट्र सरकार में ना जाने कितने मुसलमान अधिकारी मौजूद हैं। इनमें से किसी मुस्लिम व्यक्ति को सीईओ बनाया जाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है जिसका इस्लाम से कोई रिश्ता-नाता नहीं है और न ही उसको यह मालूम है कि हज किसे कहते हैं।

विज्ञापन

'जो व्यक्ति योग्य नहीं, उसे जिम्मेदारी न दी जाए'
मौलाना ने आगे कहा कि ये सिर्फ धार्मिक कार्य है, ये वही व्यक्ति कर सकता है जिसको इस्लाम धर्म का ज्ञान हो। गैर मुस्लिम व्यक्ति को नहीं मालूम कि इस्लाम धर्म में क्या क्या जरूरी व्यवस्थाएं हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को ये सोचना चाहिए कि जो व्यक्ति योग्य नही हैं उसको जिम्मेदारी न दी जाए। 

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने कहा कि अगर ये सोचकर एक गैर मुस्लिम व्यक्ति को जिम्मेदारी दी है कि मुसलमानों के धार्मिक मामलों में भी सरकार का हस्तक्षेप रहे और धार्मिक कार्य भी सरकार के मातहत रहे तो यह और भी खतरनाक बात है। मुसलमान इन तमाम चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मौलाना ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि नियुक्त किए गए हिंदू सीईओ को फौरी तौर पर हटाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed