फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Maulana Shahabuddin opposes Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutta India visit

बिलावल भुट्टो का विरोध: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- भारत आने से पहले माफी मांगें पाकिस्तान के विदेश मंत्री

Tue, 02 May 2023 09:17 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 09:17 PM IST
सार

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के भारत दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो भारत आने से पहले अगर माफी नहीं मांगते हैं तो मुसलमान उनका विरोध करेंगे। 

विज्ञापन
Maulana Shahabuddin opposes Pakistan Foreign Minister Bilawal Bhutta India visit
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि चार मई को एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस होने जा रही है, जिसमें पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं। बीते दिनों बिलावल भुट्टो ने यूएनओ में एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाफ बोला था। जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया था। पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को जायज ठहराया था। 

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि बिलावल भुट्टो भारत आने से पहले हमारे देश के लोगों से माफी मांगें। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं तो उनको भारत में घुसने नहीं दिया जाएगा। उनका हर जगह और हर स्तर पर मुस्लिम जमात के कार्यकर्ता विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

'जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग'

मौलाना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट अंग है। इस पर कहीं भी और किसी भी सूरत में हम समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। गुलाम कश्मीर जो पाकिस्तान में है वो भी भविष्य में बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। गुलाम कश्मीर की आवाम रोजाना पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। वहां की आवाम भारत के साथ मिलना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि गुलाम कश्मीर में लोगों की आवाज को ताकत के जोर पर दबाया और कुचला जा रहा है। गुलाम कश्मीर में हालात बहुत खराब है। आर्थिक तंगी और भुखमरी का शिकार है। पाकिस्तानी हुकूमत का कंट्रोल एक तरह से खत्म हो चुका है। इन तमाम सूरत-ए-हाल के बावजूद पाकिस्तानी सरकार के मंत्री भारत के खिलाफ विभिन्न मंचों पर जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed