फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mastermind of the Haideri Dal arrested in Madhya Pradesh by bareilly police

UP: हैदरी दल का मास्टरमाइंड मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, चौथी पास युवक सोशल मीडिया पर फैला रहा था नफरत

Thu, 11 Sep 2025 07:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 07:06 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर हैदरी दल नाम से कट्टरता और नफरत फैलाने के आरोपी को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि अकबर अली नाम का युवक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बैठकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता था।  

विज्ञापन
Mastermind of the Haideri Dal arrested in Madhya Pradesh by bareilly police
आरोपी अकबर अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सोशल मीडिया पर हैदरी दल के बहाने धार्मिक कट्टरता फैलाने वालों पर कार्रवाई के बाद अब मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की गई है। वह मध्यप्रदेश का निवासी अकबर अली नाम का युवक निकला, जो केवल चौथी कक्षा तक ही पढ़ा है। कोतवाली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली। एसपी सिटी की प्रेसवार्ता के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कुछ महीने पहले हैदरी दल यूपी-25 नाम के अकाउंट से भड़काऊ पोस्ट की गई थीं। हैदरी दल कार्यकर्ता बताने वालों ने मुस्लिम युवतियों को कंपनी गार्डन में परेशान किया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को जेल भेजा था। युवकों के जेल जाने के बाद मामला ठंडा हो गया था। पुलिस ने इंस्टाग्राम अकाउंट चिह्नित कर बंद करा दिए लेकिन कुछ समय बाद हैदरी दल के अकाउंट दोबारा सक्रिय हो गए। कोतवाली में तीन सितंबर को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बरेली में युवक की गोली मारकर हत्या, सेटेलाइट बस अड्डे पर ऑटो चालक से हुआ था विवाद, आठ आरोपियों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सर्विलांस टीम को पता चला कि हैदरी दल के अकाउंट मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के पास से हैंडल किए जा रहे हैं। साइबर और सर्विलांस टीम की मदद से कोतवाली पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला पांढुर्ना थाना सौंसर स्थित पटेल कॉलोनी निवासी अकबर अली को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से यूपी के ही जिला फतेहपुर के थाना रिठवा के गांव अवाजीपुर का निवासी है। मध्य प्रदेश में रहकर हैदरी दल के अकाउंट से नफरत फैला रहा था। पुलिस ने अकबर अली को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ कर जेल भेज दिया।

चौथी पास अकबर के इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर अकाउंट
प्रेसवार्ता में सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि चौथी पास अकबर अली हैदरी दल का मास्टरमाइंड है। अकबर अली ने महज कक्षा चार तक पढा़ई की। इसके बाद वह अपने पिता की कपड़े की दुकान पर काम करने लगा। तीन भाइयों में अकबर अली सबसे छोटा है। वह दिन भर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। उसने इंस्टाग्राम पर तीन, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर एक-एक अकाउंट बना रखा है। 

अकबर अली फर्जी वीडियो एडिट कर अपने अकाउंट पर डालता था। कई लोग अकबर अली से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जुड़ गए थे। वह कम पढ़ा लिखा था लेकिन खुद को विद्वान दिखाने के लिए दूसरे सोशल मीडिया ग्रुपों से वीडियो आदि लेकर उन्हें एडिट करके भड़काऊ बनाता था और पोस्ट कर देता था। सीओ ने बताया कि उसके और भी साथियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed