फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married women busy shopping for beautiful *karvas*

Bareilly News: सुंदर करवों की खरीदारी में जुटीं सुहागिनें

Wed, 28 Oct 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Married women busy shopping for beautiful *karvas*
बरेली। करवाचौथ नजदीक आने के साथ ही बाजार की रौनक बढ़ गई है। सुहागिनें खुद को सजाने-संवारने के साथ सुंदर करवों की भी खरीदारी में जुटी हैं।
विज्ञापन

शहर के सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर और सुभाषनगर सहित अन्य प्रमुख बाजारों में सुहाग के सामान की दुकानें सज गई हैं। मिट्टी, धातु और सजे-धजे करवों की दुकानों पर भी सुबह से शाम तक भीड़ नजर आ रही है। पूजा के लिए मिट्टी के करवा का विशेष महत्व होने के कारण इनकी खरीदारी अधिक हो रही है। कुतुबखाना पर दुकानदार अमित ने बताया कि मिट्टी का साधारण करवा 50 से 100 रुपये और रंगीन करवा 50 से 200 रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, डिजाइनर करवा 150 से 500 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। वहीं, सजने के लिए चूड़े और शृंगार की दुकानों पर भी भीड़ है।


रेडीमेड पैकिंग वाली सामग्री की मांग - आधुनिक जीवनशैली के कारण रेडीमेड पैकिंग वाली पूजन सामग्री की मांग अधिक है, जिससे कामकाजी महिलाओं को सहूलियत हो। दुकानदार अनमोल ने बताया कि सजे-धजे पूजन सेटों में खूबसूरत थाली, छलनी, लोटा, सींक, व्रत में काम आने वाली अन्य सामग्री आदि सामान एक साथ मिल रहा है। इसकी कीमत 150 से 800 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed