फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's death, murder charges

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 20 Jun 2024 06:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman's death, murder charges
भोजीपुरा। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव घंघोरा निवासी आरिफ की पत्नी सोनम की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा और सीओ हाईवे नितिन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। इधर, सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वाले भी आ गए। पुलिस की सूचना पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद मृतका के पिता भूरे खां ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भूरे खां ने बताया कि करीब 11 माह पूर्व उनकी पुत्री सोनम को आरिफ ले आया था। आरिफ ने सोनम के साथ लव मैरिज कर ली थी। आरिफ से एक सवा माह की एक बच्ची भी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद सोनम के शव को उसके मायके वाले अपने सीबीगंज के गांव कासमपुर में ले गए। इस मामले में सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आत्म हत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा। मृतका के मायके वाले तहरीर देते हैं, तब अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed