फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's dead body found hanging

Bareilly News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव

Fri, 07 Jun 2024 04:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोप, पांच लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन


बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव समाधिपुर निवासी मोमीन पुत्र वली खां की शादी 17 मार्च 2022 को फरजाना पुत्री जमील खां निवासी ग्राम अलीनगर थाना पुलभट्टा जनपद उधम सिंह नगर उत्तराखंड के साथ हुई थी। मृतका के भाई इरशाद खान का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे और भी दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे। उस दौरान फरजाना ने एक बेटे को भी जन्म दिया, तब भी ससुरालीजनों का उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन

मृतका के भाई का आरोप है कि बुधवार रात ससुराल वालों ने फंदे पर लटका कर फरजाना की हत्या कर दी। सूचना पर मजिस्ट्रेट के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दीप चंद्र ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित किए। पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को मायका पक्ष के लोगों को सौंप दिया गया है। इस मामले में पति मोमीन, ससुर वली खां, सास शहीदन, जेठ अली मोहम्मद एवं ननद शबाना के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की विवेचना सीओ आंवला कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दहेज की खातिर विवाहिता को पीटा, पांच पर रिपोर्ट

आंवला। दहेज की खातिर प्रताड़ित करने के मामले में विवाहिता ने पति सहित पांच लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता जीवन देवी का आरोप है कि उनकी शादी तिगोड़ा वसावनपुर जिला बदायूं के जयवीर के साथ तीन साल पहले हुई है। शादी के बाद से ही ससुराली उसे कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे। बाइक व तीन लाख की नकदी लाने का मायके से दबाव बनाने लगे। विवाहिता का आरोप है कि पिछले साल जब वह सात महीने की गर्भवती थी, तो ससुरालियों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई से उनकी हालत बिगड़ गई। ऑपरेशन से मृत बच्चे का जन्म हुआ। विवाहिता का आरोप है कि रविवार को ससुरालियों ने उनकी फिर पिटाई की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति जयवीर सहित ओमवीर, ग्रीस, प्रवेशिता व अमरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed