फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman's dead body found hanging

Bareilly News: रुखसार से राधा बनी प्रेमिका, प्रेमी के साथ मंदिर में लिए फेरे

Fri, 07 Jun 2024 03:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
नवाबगंज फोटो 2 रूखसार से राधा बनी प्रेमिका अपने पति के साथ
नवाबगंज। एक निजी मिल में काम करने वाली दूसरे समुदाय की युवती का युवक के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। फिर, महानगर के मंदिर में जाकर शादी कर ली। अब युवती ने रुखसार से अपना नाम बदलकर राधा रख लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के भाई ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र क्योलड़िया के मेथी गांव की रुखसार उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी कंपनी में कार्य करती हैं। इसी कंपनी में थाना बहेड़ी के शकरस गांव के कुमेंद्र मौर्य भी काम करते हैं। दाेनों एक-दूसरे से तीन वर्षों से प्रेम करते थे। रुखसार ने पांच जून को प्रेमी कुमेंद्र मौर्य के साथ महानगर के भीटा नाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

विवाह के दौरान रुखसार ने अपना नाम बदलकर राधा रख लिया। विवाह के बाद दोनों गांव शकरस पहुंच गए। राधा ने प्रेम विवाह की जानकारी अपने परिजनों को दे दी है। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ गई, लेकिन मामले की स्थिति को देखते हुए दोनों घर से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकरस में 50 तो मेथी गांव में 8 प्रतिशत है मुस्लिम आबादी
बहेड़ी के शकरस गांव में 50-50 प्रतिशत मिश्रित तो मेथी गांव में 92 प्रतिशत हिंदू और 8 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। रुखसार के पिता की सात साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने भाई और मां के साथ देहरादून में रह रही थीं। दोनों के प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों के परिजनों को जानकारी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed