फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman thrown out of house for not getting dowry in Bareilly

दहेज के लिए हदें पार: विवाहिता बोली- पति ने निकलवा दी मेरी किडनी, बच्ची को भी छीना, फिर घर से निकाला

Fri, 17 May 2024 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 05:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुरालवालों पर इलाज के बहाने किडनी निकलवा देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालवाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। उसकी बच्ची को छीनकर उसे घर से निकाल दिया।  

विज्ञापन
Married woman thrown out of house for not getting dowry in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज उत्पीड़न का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी बच्ची को भी छीन लिया। विवाहिता का आरोप है कि पति ने शहर के एक अस्पताल में ले जाकर उसकी किडनी भी निकलवा दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 
पीलीभीत के जहानाबाद निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी 19 जून 2017 को बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी हरीश के साथ हुई थी। ससुराल में कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट की जाती। कुछ समय बाद उसके पुत्री हुई। दहेज में तीन लाख रुपये की मांग जारी रही। 
विज्ञापन


किडनी निकलवाने का आरोप 
वर्ष 2018 में पूजा के पेट में दर्द हुआ जिस पर पति ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे बताया गया कि गुर्दे में पथरी है। जिसका ऑपरेशन कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के आठ दिन बाद ड्रेसिंग कराने के बहाने अस्पताल ले जाकर उसकी किडनी निकलवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जनवरी 2024 को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। शीशगढ़ थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया। 16 अप्रैल को फिर उसे घर से निकाल दिया गया। 21 अप्रैल को हरीश ने बहन की शादी के बहाने से विवाहिता को बुलाया और बच्ची को छीन लिया।

एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट 
आरोपियों ने कहा कि अगर दहेज नहीं दिया तो बच्ची को बेचकर तीन लाख रुपये ले लेंगे। विवाहिता ने एसएसपी से मिलकर बच्ची को दिलाने की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर पति हरीश बाबू, ससुर नत्थूलाल, सास फूला देवी, देवर प्रेमपाल व अवधेश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed