फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman murdered by slitting her throat in Bareilly, husband and in-laws absconding

UP: दो साल पहले हुई थी शादी... घर में अकेली थी विवाहिता; दोपहर में पड़ोसी ने अंदर झांक कर देखा तो उड़ गए होश

Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 02 May 2024 12:24 PM IST
सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विवाहिता घर में अकेली थी, पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।  पति और ससुराल वाले फरार हैं।

विज्ञापन
Married woman murdered by slitting her throat in Bareilly, husband and in-laws absconding
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज इलाके के जयनगर गांव में घर में अकेली विवाहिता की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर पर कोई नहीं था। विवाहिता का शव पड़ा हुआ था। पति व सास-ससुर का कोई अता-पता नहीं मिला। मायके वालों ने पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के जयनगर गांव के मकसद का निकाह रिछा कस्बे की फराह (22) के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था। मकसद फेरी लगाकर कुर्सी और चारपाई बेचता है। उसके मां-बाप क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। बुधवार को दोपहर बाद मकसद कुर्सी व चारपाई बेचने चला गया। 
विज्ञापन


मां-बाप मजदूरी करने गए थे। घर में फराह अकेली थी। शाम तक जब फराह घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा। वहां फराह का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसके गले पर घाव थे। कोतवाल राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे फराह के मायके वालों ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार सुबह भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
 

ससुराल वालों ने ही फराह की गला काटकर हत्या की है। देर रात तक मकसद व उसके मां-बाप घर नहीं लौटे थे। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता की गला काटकर हत्या की गई है। पति व उसके परिवार वालों को तलाशा जा रहा है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed