फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman molested in Gandhi Udyan, blade attacked on protest

Bareilly News: गांधी उद्यान में विवाहिता से छेड़खानी, विरोध पर ब्लेड मारे

Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman molested in Gandhi Udyan, blade attacked on protest
दो बच्चों के साथ गई थी घूमने...मौके पर ही पकड़ा गया शोहदा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बरेली। गांधी उद्यान में एक शोहदे ने महिला से सरेआम अश्लील हरकत कर दी। शाहदों ने पार्क में दो बच्चों के साथ बैठी महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो गुस्साए आरोपी ने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया। महिला के गले व हाथ पर ब्लेड लगे। लोगों ने उसे पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों एक ही समुदाय के हैं।
पुराना शहर निवासी महिला ने कोतवाल डीके शर्मा को बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे वह अपने दो बच्चों के साथ गांधी उद्यान में घूमने के लिए आई थी। वह पार्क में बच्चों को झूला झूला रही थी। तभी बारादरी थाना क्षेत्र निवासी जावेद आ धमका। उसने महिला को देखकर अश्लील इशारे शुरू कर दिए। कहने लगा कि उसके साथ चलेगी। महिला ने नाराजगी जताते हुए साथ जाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि महिला वहां से अपने बच्चों को लेकर दूसरी ओर चली गई। आरोपी पीछा करते हुए फिर दूसरी ओर आ गया और उससे फिर छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

विरोध पर आरोपी गुस्से से आगबबूला हो गया। उसने हाथ में लिए ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। शोरशराबे के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जावेद को हिरासत में ले लिया। पहले महिला रिपोर्ट लिखाने को तैयार नहीं थी, बाद में उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर की है। प्राथमिक जांच में दोनों पूर्व परिचित लग रहे हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed