फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman made homeless for dowry, FIR registered

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता को किया बेघर, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 06:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman made homeless for dowry, FIR registered
शीशगढ़। दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से बेघर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 11 वर्ष पूर्व थाना सिविल लाइन्स बदायूं के गांव निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। कुछ समय बाद ससुराल वाले कार, पांच लाख व सोने की चेन मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच एक बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के कुछ समय बाद पति के अपनी भाभी से अवैध संबंध स्थापित हो गए। विरोध करने पर पति ने कई बार पीड़िता की पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि 10 जून की सुबह देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। ससुरालजनों से शिकायत करने पर उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed