फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Married woman falls from roof

छत से गिरकर विवाहिता की मौत

Sun, 07 Jun 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Married woman falls from roof
रचना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दी तहरीर
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से मौत होने की पुष्टि

बरेली। शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में छत से गिरकर घायल हुई विवाहिता की शनिवार सुबह एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। मायके वालों ने पति और उसके घरवालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना सुभाषनगर में तहरीर दी है। हालांकि रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत सिर में गंभीर चोट आने से होने की पुष्टि हुई है।
चंदौसी के थाना संभल गेट की गौशाला कॉलोनी निवासी रचना की शादी करीब चार साल पहले सुभाषनगर के युवक से हुई थी। रचना की मां जग्गादेवी ने बताया कि 15 दिन पहले बेटी ने फोन पर उन्हें जानकारी दी कि ससुराल वाले दो लाख रुपये मांग रहे हैं। शुक्रवार रात बरेली में ही रहने वाले उनके दूसरे दामाद राजू ने उन्हें रचना के छत से गिरकर घायल होने की खबर दी। उन्होंने रचना के ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने मामूली हादसा बताकर टाल दिया, लेकिन शनिवार सुबह रचना की मौत होने की सूचना दी। उनका आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने छत से धक्का देकर रचना की हत्या की है। इधर, रचना के पति का कहना है कि शुक्रवार देर रात रचना अचानक छत से नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर भिड़े दोनों पक्ष, हंगामा

रचना की मौत की सूचना पर उसके मायके वाले सीधे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां ससुराल वालों से उनकी जमकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि स्टाफ को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed